WhatsApp ने फिर कसी संदिग्ध यूजर्स की लगाम, 26 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन

वॉट्सऐप एक नए फीचर पर भी काम कर हा है जिसका नाम है 'सेल्फ-मैसेजिंग फीचर'।

विज्ञापन
Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 27 लाख के लगभग अकाउंट्स बैन
  • अगस्त से 15% अधिक अकाउंट्स को किया बैन
  • कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी सेल्फ मैसेजिंग फीचर

1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्लेटफॉर्म ने 26 लाख 85 हजार यूजर्स को किया बैन

WhatsApp ने फिर से संदिग्ध यूजर्स पर लगाम लगाते हुए बड़ी संख्या में भारत में अकाउंट्स को बैन किया है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने सितंबर महीने की रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक, कंपनी ने 27 लाख के लगभग अकाउंट्स को अकेले सितंबर में बैन किया है। मंगलवार को जारी की गई कम्प्लायंस रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। कंपनी ने अगस्त के मुकाबले सितंबर में 15% अधिक अकाउंट्स को बैन किया है। 

वॉट्सऐप भारत में समय समय पर संदिग्ध यूजर्स को बैन करने की कार्रवाई करता रहता है। ताजा रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म की ओर से जानकारी दी गई है कि सितंबर में इसने 26.85 लाख यूजर्स के अकाउंट्स को भारत में बैन किया है। इससे पहले महीने यानि कि अगस्त में बैन किए गए यूजर्स की संख्या 23.28 लाख थी। प्लेटफॉर्म ने सितंबर में 15% अधिक यूजर्स को बैन किया है। इतना ही नहीं, इनमें से 8.72 लाख यूजर्स ऐसे थे, जिनके बारे में दूसरे यूजर्स द्वारा फ्लैग किए जाने के पहले ही उनके बैन कर दिया गया। 

सितंबर की यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच उसने 26 लाख 85 हजार यूजर्स को बैन किया है। इंडियन अकाउंट की पहचान +91 फोन नम्बर से की जाती है। पिछले साल लागू हुए नए आईटी नियमों के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जिनके पास 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं, को हर महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी है। इसमें कंपनी बताएगी कि कितने यूजर्स के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई और उसके लिए क्या एक्शन लिया गया। 

बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पिछले कुछ समय में भड़काऊ भाषण, गलत जानकारी और फेक न्यूज़ फैलान के लिए ज्यादा इस्तेमाल किए जाने लगे थे। इसी को देखते हुए सरकार सख्त हुई और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म भी ऐसे यूजर्स के लिए सख्ती से पेश आ रहे हैं, और उन्हें बैन कर दिया जाता है। 
Advertisement

इसके अलावा, वॉट्सऐप एक नए फीचर पर भी काम कर हा है जिसका नाम है 'सेल्फ-मैसेजिंग फीचर'। यह ऐसा फीचर होगा जिससे आप खुद को ही मैसेज भेज सकेंगे। फिलहाल आप वॉट्सऐप पर खुद को कोई मैसेज नहीं भेज पाते हैं, अगर आपको अपना ही मैसेज प्राप्त करना होता है तो पहले उसे किसी करीबी को भेजना पड़ता है। लेकिन नए फीचर से यह समस्या खत्म हो जाएगी। फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है, जल्द ही कंपनी इसे रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.