Android फोन में चलाते हैं Whatsapp? अब नहींं मिलेगा यह फायदा, जानें पूरा मामला

WhatsApp backups on Android : एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप चैट और मीडिया बैकअप दिसंबर 2023 से यूजर के Google अकाउंट की क्लाउड स्टोरेज लिमिट में काउंट किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप चलाने वाले यूजर्स के लिए ऐलान
  • वॉट्सऐप चैट का बैकअप अब क्‍लाउड स्‍टोरेज में होगा काउंट
  • अगले महीन से शुरू हो जाएगा यह बदलाव

वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स के लिए यह बदलाव दिसंबर 2023 से शुरू हो रहा है।

क्‍या आप एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में वॉट्सऐप चलाते हैं? अगर हां, तो ध्‍यान दीजिए! आपको वॉट्सऐप पर मिलने वाली एक बड़ी सुविधा खत्‍म होने जा रही है। आप जिन वॉट्सऐप चैट्स और मीडिया फाइल्‍स का बैकअप बनाते हैं, उन्‍हें अब आपके गूगल अकाउंट की क्‍लाउड स्‍टोरेज लिमिट में गिना जाएगा। इसका मतलब है कि गूगल अपने हर यूजर को जो 15GB क्‍लाउड स्‍टोरेज फ्री देता है, उसी में अब वॉट्सऐप चैट्स और मीडिया का बैकअप भी शामिल होगा। इसके बाद अगर यूजर्स को क्‍लाउड स्‍टोरेज की जरूरत होती है, तो उन्‍हें पैसे देकर स्‍टोरेज खरीदना होगा। 

गूगल ने इस बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप चैट और मीडिया बैकअप दिसंबर 2023 से यूजर के Google अकाउंट की क्लाउड स्टोरेज लिमिट में काउंट किया जाएगा। ध्‍यान रहे कि अबतक गूगल, एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन यूजर्स को वॉट्सऐप चैट का बैकअप लेने के लिए फ्री स्‍टोरेज ऑफर करता था। यह स्‍टोरेज गूगल अकाउंट के साथ मिलने वाले 15 जीबी स्‍टोरेज से एक्‍स्‍ट्रा होता था। 
Advertisement

नए बदलाव का नुकसान उन यूजर्स को होगा जिनके क्‍लाउड स्‍टाेरेज की लिमिट 15 जीबी के करीब पहुंच गई है और उन्‍हें वॉट्सऐप चैट्स और मीडिया फाइल्‍स का एक बड़ा बैकअप तैयार करना है। वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स के लिए यह बदलाव दिसंबर 2023 से शुरू हो रहा है। साल 2024 की पहली छमाही में यह बदलाव सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लागू हो जाएगा। 

गूगल का कहना है कि वह एंड्रॉयड यूजर्स का जो फ्री स्‍टोरेज देती है, वह ऐपल द्वारा आईक्‍लाउड में मिलने वाले फ्री स्‍टोरेज से कहीं ज्‍यादा है। आने वाले वक्‍त में अगर एंड्रॉयड यूजर्स को वॉट्सऐप चैट्स का बैकअप बनाना है और क्‍लाउड पर स्‍टोरेज खत्‍म हो गया है, तो यूजर्स को पहले स्‍टोरेज खाली करना होगा। अच्‍छी बात यह है कि बड़े साइज को फाइलों को एकसाथ डिलीट करने के लिए गूगल अपने यूजर्स को खास टूल ऑफर करता है। वो गूगल यूजर्स जिनके पास गूगल वर्कस्‍पेस का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.