WhatsApp Channels क्या हैं, कैसे जॉइन कर सकते हैं, जानें सबकुछ

WhatsApp channels को इस्तेमाल करने के लिए आप जांच लें कि आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है।
  • जांच लें कि आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो।
  • Meta ने Telegram को टक्कर देने के लिए यह नया फीचर लॉन्च किया है।

WhatsApp channels को इस्तेमाल करने के लिए आप जांच लें कि आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो।

WhatsApp दुनियाभर में मैसेजिंग का बहुत पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। भारत में भी यह सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर जाना जाता है। कंपनी ने पिछले कुछ समय में प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो यूजर की सहूलियत और प्राइवेसी को काफी हद तक बढ़ा चुके हैं। अब Whatsapp पर एक और नया फीचर आया है जिसका नाम वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp channel) है। आइए जानते हैं कि क्या है वॉट्सऐप चैनल, और इसे कौन इस्तेमाल कर सकता है, और कैसे इस्तेमाल कर सकता है। 

WhatsApp channels का मतलब भी एक चैनल ही है जिसमें यूजर किसी सिलेब्रिटी या कम्युनिटी, या ग्रुप को फॉलो कर सकता है। यानि दुनिया की जानी-मानी हस्तियां यहां मौजूद होंगी। साथ ही कई तरह के प्लेटफॉर्म हैंडल भी यूजर को उपलब्ध होंगे जैसे न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी आदि। यानि कि आपका पसंदीदा विषय वाला चैनल आप फॉलो कर सकेंगे और उससे जुड़ी नई-नई जानकारी आपको मिलती रहेगी। Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है। जिसमें भारत भी शामिल है। 
Advertisement

Facebook पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह WhatsApp Channels को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर रहे हैं जिसका रोलआउट शुरू हो गया है। इसमें हजारों चैनल जोडे़ जा रहे हैं जो कि यूजर फॉलो कर सकते हैं।  

कैसे करें WhatsApp channels पर जॉइन
Advertisement
WhatsApp channels को इस्तेमाल करने के लिए आप जांच लें कि आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो। वॉट्सऐप चैनल के लिए आपको Updates नामक ऑप्शन पर जाना होगा जो कि Chats से अगला ही कॉलम होगा। इसके बाद यूजर को + के आइकन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद New Channel पर क्लिक करें और फिर Get Started पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो करें। 

पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं ने भी हाल ही में वॉट्सऐप चैनल जॉइन किया है। NDTV भी वॉट्सऐप चैनल पर उपलब्ध है जहां आप लेटेस्ट न्यूज़ देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि Meta ने Telegram को टक्कर देने के लिए यह नया फीचर लॉन्च किया है। इस पर यूजर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले, या लेटेस्ट चैनल देख सकते हैं और जॉइन कर सकते हैं। कंपनी ने इमोजी के माध्यम से रिएक्ट करने का ऑप्शन भी दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.