इन ऐप की मदद से दूर होकर भी रखें घर पर नज़र

हम आपको कुछ ऐसे ऐप सुझा रहे हैं, जो आपको सर्वेलाएंस सिस्टम पर मोटी रकम खर्च किए बिना घर और घरवालों से जोड़े रख सकते हैं। यानी, घर की सुरक्षा अब आपसे वन टच दूर होगी...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 17:03 IST
ख़ास बातें
  • घर से दूर हैं तो इन ऐप की मदद से रखें घर पर नज़र
  • आपका पुराना फोन यहां कैमरे की भूमिका में आ जाता है
  • महंगे सर्वेलाएंस के बजाय, एक बार करें इन्हें इस्तेमाल
आप घर में कितने ही लॉक लगाकर, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के साथ नौकरी या बिजनेस के लिए जाएं लेकिन थोड़ी-बहुत चिंता बनी ही रहती है। यह चिंता घर में मौज़ूद बच्चों व परिजनों के लिए हो सकती है। किसी कमरे में अकेले पालतू जानवर के लिए हो सकती है। ऐसे में तकनीक का इस्तेमाल कर आप कहीं से भी अपने घर और घर में मौज़ूद लोगों की स्थिति का पता लगा सकते हैं। आप उनसे फेस टू फेस जुड़े रह सकते हैं। बिना फोन नंबर घुमाए, समय बचाकर आप उनकी रियल टाइम स्थिति देख सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ऐप सुझा रहे हैं, जो आपको सर्वेलाएंस सिस्टम पर मोटी रकम खर्च किए बिना घर और घरवालों से जोड़े रख सकते हैं। यानी, घर की सुरक्षा अब आपसे वन टच दूर होगी...   
 

Presence

एक पुराना फोन लीजिए और उसे वाई-फाई की मदद से उसे लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो डिवाइस बना दीजिए। प्रिजेंस एक वीडियो कैमरा ऐप है, जिसमें सर्वेलाएंस फीचर है। इसमें दोनों (आपके फोन और घर पर रखे फोन के बीच) से वीडियो-ऑडियो का आदान प्रदान हो सकता है। ऐप में कनेक्ट की गई दो डिवाइसेज में से एक मॉनिटर और एक कैमरे का काम करती है। ऐप को ऐक्टिव कर, घर में रखी डिवाइस का वहां रखें, जहां की स्थिति से आपको अपडेट रहना है। यह ऐप, मोशन डिटेक्शन फीचर से भी लैस है, जिसमें किसी भी हरकत की जानकारी आप तक पहुंच जाएगी। इस तरह आप दूर बैठकर ऑडियो, वीडियो के सहारे घर व घरवालों से जुड़े रह सकते हैं। इसे वीडियो कॉल के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाना संभव है। ऐप एंड्रॉयडआईओएस, दोनों यूज़र के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

iCamSpy

जैसा कि नाम से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, इस ऐप की मदद से घर या किसी भी जगह पर नज़र रखना संभव है। दो मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बजाय, इसमें एक मोबाइल और पीसी की ज़रूरत पड़ेगी। ऐप इंस्टाल कीजिए। पीसी पर iCamSpy.com के सहारे लॉगिन कीजिए। फिर माइक्रोफोन व वेबकैम के ज़रिए आपका घर आपके मोबाइल फोन से जुड़ जाएगा।  बता दें कि यह प्रिजेंस की तरह दो तरफा संवाद का फीचर नहीं देता। इसमें आप सिर्फ सर्वेलाएंस की सुविधा पाएंगे। हालांकि, इसमें मोशन डिटेक्शन फीचर है, जो आपको विपरीत समय पर अपडेट कर देगा। सुझाव है कि इसका बेहतर अनुभव वाई-फाई नेटवर्क से लिया जा सकता है।
 

Alfred

एल्फ्रेड एक एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी कैमरा ऐप है, जिससे दूर बैठे घर की सुरक्षा पर नज़र रखना संभव है। जानकारों का मानना है कि इस ऐप का इंटरफेस ऐसा है कि यूज़र साइन-अप और लॉगिन में नहीं उलझता। इसके ज़रिए आप किसी स्मार्टफोन को सिक्यॉरिटी कैमरे में स्विच कर सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन का इससे बेहतर इस्तेमाल आप शायद ही कर पाएं।  
 

Salient Eye, Home Security Camera & Burglar Alarm

इस ऐप की मदद से भी किसी पुराने फोन को सर्वेलाएंस सिस्टम में बदला जा सकता है। आप किसी टैबलेट को भी ऐप सेटअप कर घर छोड़ सकते हैं। ऐप की खासियत है कि यह मोशन डिटेक्ट कर लेता है। तस्वीरें भी रिकॉर्ड होती हैं। आपको ई-मेल के ज़रिए अलर्ट करता है। आप इसे यहां डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Make old smartphone as Free Home Security Camera

जैसा कि इस ऐप के नाम में पूरा ज़िक्र कर दिया गया है। आप अपने पुराने फोन को इस ऐप से जोड़कर घर व दुकान की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। यानी, आपको महंगे सर्वेलाएंस पर पैसा खर्चने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। दावा किया गया है कि अगर बेहतर इंटरनेट से आप फोन को जोड़ते हैं तो उच्च तकनीक की वीडियो स्ट्रीमिंग इस ऐप से संभव है। मोशन डिटेक्शन फीचर भी इसमें मौज़ूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: home security, security, security app, safety, safety app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.