पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह

UIDAI ने घोषणा की है कि mAadhaar ऐप जल्द बंद होगा। नया Aadhaar ऐप QR वेरिफिकेशन, Selective Share और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फीचर्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2026 20:49 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI जल्द पुराने mAadhaar ऐप को बंद करने वाली है
  • नए Aadhaar ऐप में QR आधारित पहचान वेरिफिकेशन मिलेगा
  • यूजर्स बिना पूरा Aadhaar नंबर शेयर किए जानकारी शेयर कर सकेंगे

UIDAI का नया Aadhaar ऐप QR वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक फीचर्स के साथ आया

UIDAI ने घोषणा की है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि mAadhaar ऐप "जल्द रिटायर" होने वाला है। इसके साथ UIDAI ने नए Aadhaar ऐप को ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने वाला प्लेटफॉर्म बताया है। नया ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग राज्यों के यूजर्स के लिए इसका इस्तेमाल आसान होगा।

UIDAI के मुताबिक नए Aadhaar ऐप में QR आधारित Aadhaar शेयरिंग और ऑफलाइन पहचान वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें "Selective Share" फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पूरी Aadhaar जानकारी शेयर किए बिना सिर्फ जरूरी डिटेल्स ही सामने वाले के साथ शेयर कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक यूजर्स अपनी फोटो, नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, पता और Aadhaar स्टेटस जैसी जानकारी में से चुनकर शेयर कर पाएंगे। ऐप एक QR कोड भी जनरेट करेगा, जिसे अधिकृत टर्मिनल पर स्कैन करके पहचान वैरिफाई की जा सकेगी।

नए Aadhaar ऐप में Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स Profile सेक्शन के जरिए अपने अकाउंट में पांच फैमिली मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे। UIDAI ने ऐप में बायोमेट्रिक लॉक फीचर भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, फेस और आइरिस ऑथेंटिकेशन डेटा को लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई अनधिकृत इस्तेमाल न हो सके। जरूरत पड़ने पर यह लॉक ऐप के जरिए हटाया भी जा सकेगा।

हालांकि UIDAI ने यह साफ नहीं किया है कि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा नए Aadhaar ऐप में ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा या नहीं। ऐसे में मौजूदा यूजर्स को नया ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना प्रोफाइल दोबारा सेटअप करना पड़ सकता है।

Advertisement

नया Aadhaar ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस महीने की शुरुआत में MeitY घोषणा की थी कि नए Aadhaar App को 2 करोड़ 10 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा ऐप ने लॉन्च के तीन के महीने के अंदर ही छू लिया था। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि नई आधार ऐप यूजर्स को उनकी उंगलियों पर सर्विसेज उपलब्ध करवा रही है जिससे यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी काफी आसान हुई है। बयान में कहा गया कि यूजर्स अब अपनी आधार संबंधी डिटेल्स को घर बैठे ही अपडेट कर पा रहे हैं, और फिजिकल सेंटर्स पर जाने की उनकी परेशानी अब खत्म हो गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.