e-Aadhaar App: घर बैठे कर सकेंगे आधार में ये सारे अपडेट, आ रहा नया मोबाइल ऐप

ऐप के माध्यम से यूजर घर बैठे आधार में अपनी डेट ऑफ बर्थ (D.O.B) फोन नम्बर, और निवास का पता आसानी से अपडेट कर पाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • यूजर घर बैठे ही ऐप में आधार की जानकारी अपडेट कर पाएगा।
  • नई e-Aadhaar ऐप के जरिए होगा काम आसान।
  • यह ऐप AI से लैस किया जाएगा।

आधार भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में काम करता है।

Photo Credit: wikimedia commons

आधार अपडेट करवाना अब बहुत ही आसान हो जाएगा। आधार भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में काम करता है। अगर इसमें कोई त्रुटि आ जाती है तो धारक को आधार सेंटर जाकर उसे अपडेट करवाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में यूजर का बहुत सारा समय लगता है और बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए सरकार एक ऐप लॉन्च करने वाली है जिससे घर बैठे आप खुद ही आधार में कई तरह की जानकारी अपडेट कर पाएंगे। 

घर बैठे कर सकेंगे कई तरह के अपडेट
आधार कार्ड से जुड़ी सरकारी संस्था यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक ऐसा ऐप लॉन्च (via) करने वाली है जिससे यूजर घर बैठे ही इसमें जानकारी अपडेट कर पाएगा। यह अपकमिंग ई-आधार ऐप (e-Aadhaar App) होगी। इसके माध्यम से यूजर घर बैठे आधार में अपनी डेट ऑफ बर्थ (D.O.B) फोन नम्बर, और निवास का पता आसानी से अपडेट कर पाएगा। इन कामों के लिए आपको अब आधार सेवा केंद्र या आधार सेंटर पर विजिट करने की जरूरत नहीं होगी। 

AI से लैस होगा ऐप
नई e-Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स अपने आधार कार्ड पर जानकारी आसानी से अपडेट करवा सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। कहा जा रहा है कि यह ऐप AI से लैस किया जाएगा। यह आधार की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा देगा। क्योंकि यूजर की पहचान को यह एडवांस तरीके से वैरिफाई करेगा जिसमें फेस रिकग्निशन भी शामिल होगा। कहा जा रहा है कि 2025 के अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। 

इस तरह की अन्य ऐप्स की बात करें तो वर्तमान में यूजर्स के लिए mAadhaar ऐप मौजूद है जिसमें यूजर अपना डेटा सेव रख सकता है। लेकिन इसमें कोई अपडेट करने की सुविधा नहीं मिलती है और हर काम के लिए यूजर को आधार सेंटर जाना पड़ता है। नई ऐप आ जाने से समय की बचत होगी और आधार सेंटरों पर लगने वाली भीड़ भी कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि UIDAI की ओर से ऐप लॉन्च के लिए अभी एक अधिकारिक डेट की घोषणा होना बाकी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.