e-Aadhaar App: घर बैठे कर सकेंगे आधार में ये सारे अपडेट, आ रहा नया मोबाइल ऐप
यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक ऐसा ऐप लॉन्च करने वाली है जिससे यूजर घर बैठे ही इसमें जानकारी अपडेट कर पाएगा। यह अपकमिंग ई-आधार ऐप (e-Aadhaar App) होगी। इसके माध्यम से यूजर घर बैठे आधार में अपनी डेट ऑफ बर्थ (D.O.B) फोन नम्बर, और निवास का पता आसानी से अपडेट कर पाएगा। इन कामों के लिए आपको अब आधार सेवा केंद्र या आधार सेंटर पर विजिट करने की जरूरत नहीं होगी।