यूसीवेब ने भारत में नया ऐप यूसी न्यूज किया लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 जून 2016 20:03 IST
अलीबाबा समूह के यूसी वेब ने सोमवार को भारत न्यूज कंटेंट प्लेटफॉर्म यूसी न्यूज लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी यूज़र को न्यूज़, क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, इंटरटेनमेंट, सिनेमा और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट मुहैया कराएगी।

कंपनी के महाप्रबंधक केन्नी ये ने कहा, "यूसी न्यूज ट्रेंड को ध्यान में रखकर काम करता है। यह फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे कीवर्ड को ध्यान में रखकर उससे जुड़े टॉपिक को यूज़र को रेकमेंड करेगा।"

उन्होंने बताया कि यूसी न्यूज़ जो पहले से ही चीन में उपलब्ध है। इसे इंडोनेशिया और अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

कंपनी अपना ध्यान कंटेंट पर केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, ''डिजिटल कंटेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब यह हमपर निर्भर करता है हम उसे कैसे कस्टमाइज करते हैं और यूज़र को विविध कंटेंट किस तरह से मुहैया कराते हैं।"
Advertisement

अलीबाबा समूह के यूसी ब्राउज़र के वैश्विक आधार पर कुल उपयोगकर्ताओं में से करीब 20 प्रतिशत भारत से हैं। यूसी ब्राउज़र का प्रयोग करने वाले लगभग आठ करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UC Web, UC Browser, UC News, UCWeb
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.