उबर का 'डायल एन उबर' फ़ीचर भारत के 29 शहरों में उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 13:57 IST
ख़ास बातें
  • इस फ़ीचर की मदद से यूज़र बिना ऐप इंस्टॉल किए राइड बुक कर सकते हैं
  • इसके लिए मोबाइल फोन ब्राउज़र में dial.uber.com पर जाना होगा
  • बता दें कि इस सेवा की शुरुआत अगस्त महीने में हुई थी
उबर ने अपने 'डायल एन उबर' फ़ीचर को सभी 29 शहरों में उपलब्ध करा दिया है जहां पर वह अपनी सेवाएं मुहैया करा रही है। याद रहे कि इस फ़ीचर की मदद से यूज़र बिना ऐप इंस्टॉल किए राइड बुक कर सकते हैं। बता दें कि इस सेवा की शुरुआत अगस्त महीने में गुवहाटी, जोधपुर, कोच्चि और नागपुर से हुई थी।

इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन ब्राउज़र में dial.uber.com पर जाना होगा। यहां पर आप लॉगइन या साइन-अप करने के लिए अपने नंबर का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप आपको कैब सर्विस की कीमत और अनुमानित किराया पता चल जाएगा। अब आप टैप करके अपने के लिए राइड बुक कर सकते हैं। कैब के लिए रिक्वेस्ट देने के बाद राइडर को सीधे ड्राइवर से कनेक्ट कर दिया जाएगा, ताकि पिकअप प्वाइंट को लेकर कॉर्डिनेट किया जा सके। यात्रा खत्म होने के बाद पेमेंट कैश में करना होगा।

(पढ़ें: उबर इंडिया की दो नई सर्विस के पीछे आपकी सुविधा सर्वोपरि)

उबर ने कहा है कि डायल एन उबर की सेवा लेने वाले यूज़र बिल का रिसिप्ट नहीं पा सकेंगे। इसके लिए ऐप से ही बुकिंग करनी होगी। बुकिंग को रद्द करने पर कैंसिलेशन फी भी लगेगा जिसका भुगतान अगली यात्रा में करना होगा।
Advertisement

हाल ही में उबर ने नया फ़ीचर उबर वेडिंग्स लॉन्च किया था। इसके तहत यूज़र पहले ही अपने रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए उबर राइड बुक रखने के लिए प्रोमो कोड लेना होगा। यह फ़ीचर अभी 12 शहरों में उपलब्ध होगा जिसमें अहमदाबाद, बैंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, नई दिल्ली, पुणे और उदयपुर शामिल हैं। उबर वेडिंग्स अगले साल फरवरी तक काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dial an Uber, Uber, Uber India, Apps, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.