उबर कैब से सफर करना हुआ महंगा, किराये में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 19:31 IST
उबर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपना किराया बढ़ाने की जानकारी  दी है। बदलाव के बाद किफायती उबरगो कैब का किराया लगभग दोगुना हो गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। कंपनी ने कहा कि नई कीमतें उन ट्रिप के लिए हैं जिनमें गाड़ी 20 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी।

कंपनी के मुताबिक, 20 किलोमीटर तक उबरगो का किराया 6 रुपये प्रति किलोमीटर ही होगा और 20 किलोमीटर के बाद यह 12 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसी तरह से उबरएक्स लेने पर 20 किलोमीटर तक 9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना होगा। उसके बाद 13 रुपये प्रति किलोमीटर का दर लगेगा।
Advertisement

उबर ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए भरोसेमंद सफर सुनिश्चित करने के लिए हमने 20 किलोमीटर से लंबे ट्रिप के लिए किरायों में बदलाव किया है। इस बदलाव के जरिए हम उबर से जुड़े ड्राइवरों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।"

उबर ने दावा किया है कि किराये में बढ़ोतरी बेहद ही कम हैं। और वह आज की तारीख में भी सबसे ज्यादा किफायती कैब सर्विस है।
Advertisement

याद दिला दें कि उबर ने ओला की माइक्रो सेवा को चुनौती देने के मकसद से जून महीने में ही अपने किराये को कम करते हुए 6 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया था। याद रहे कि इससे पहले दिल्ली में उबरगो का किराया 8 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cab aggregators, Ola, Ola Micro, Ola Mini, Taxis, Uber, UberGo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.