• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter Blue: ट्विटर के पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत हुई लीक, 'Undo Tweet' जैसे कई फीचर्स से होगा लैस

Twitter Blue: ट्विटर के पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत हुई लीक, 'Undo Tweet' जैसे कई फीचर्स से होगा लैस

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत $2.99 (लगभग 220 रुपये) प्रतिमाह होगी। फरवरी में ट्विटर ने “Super Follows” फीचर का ऐलान किया था, जो कि क्रिएटर को अपने फॉलोवर्स से एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज करने की इजाज़त देता है।

Twitter Blue: ट्विटर के पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत हुई लीक, 'Undo Tweet' जैसे कई फीचर्स से होगा लैस
ख़ास बातें
  • सबसे ज्यादा कीमत देने वाले यूज़र को मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
  • “undo tweet” इसके एक्सल्यूसिव फीचर्स में से एक होगा
  • Twitter Blue का दूसरा पेड फीचर ‘Collections' हो सकता है
विज्ञापन
Twitter Blue को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जल्द ही पेड सब्सक्रिप्शन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसके साथ आपको “undo tweet” जैसे एक्सल्यूसिव फीचर्स प्राप्त होंगे। यह जानकारी ऐप रिसर्चर Jane Manchun Wong द्वारा सार्वजनिक की गई है, जो कि अक्सर लोकप्रिय ऐप्स के आगामी फीचर्स को टेस्टर कर उनके बारे में ट्वीट करते हैं। ट्विटर की इस पेड सर्विस में नया “Collections” सेक्शन भी मिल सकता है, जो कि यूज़र्स को उनके ट्वीट्स सेव व ऑर्गनाइज़ रखने में मदद करेगा। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत $2.99 (लगभग 220 रुपये) प्रतिमाह होगी। फरवरी में ट्विटर ने “Super Follows” फीचर का ऐलान किया था, जो कि क्रिएटर को अपने फॉलोवर्स से एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज करने की इजाज़त देता है।

Jane Manchun Wong ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि Twitter Blue premium subscription क्या कुछ ऑफर करेगा। इसमें ट्वीट में की गई गलतियों से बचने के लिए इसमें कुछ समय के लिए Undo फीचर दिया गया है। ‘undo tweet' फीचर का इस्तेमाल कहां करना है, यूज़र्स को यह चुनने का भी अधिकार होगा... जिसके साथ tweets, replies, tweetstorms और quote tweets विकल्प मिलेंगे।
 

दूसरे पेड फीचर की बात करें, तो इसका नाम ‘Collections' हो सकता है जिसका इस्तेमाल करके यूज़र्स अपने पसंदीदा ट्विट्स को अलग-अलग सेक्शन में ऑर्गानाइज़ कर सकते हैं।
 

Wong का कहना है कि ट्विटर ब्लू फीचर कीमत पर आधारित हो सकता है, जिसका मतलब यह है कि सबसे ज्यादा कीमत चुकाने वाले सब्सक्राइबर्स को इसके तहत एक्सल्यूसिव फीचर्स मिल सकते हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फीचर को आधिकारिक तौर पर कब पेश किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Blue, Collections, Undo Tweet

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »