इनकम टैक्स अधिकारियों ने Truecaller इंडिया के दफ्तरों से जब्त किए टैक्स चोरी के डिजिटल सबूत!

आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को स्वीडिश कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर के कार्यालयों में कर चोरी (Tax evasion) के आरोप में एक सर्वे किया गया, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा टैक्स चोरी पर डिजिटल एविडेंस और कुछ अन्य अहम डॉक्यूमेंट्स को जब्त किया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को Truecaller के ऑफिस में सर्वे किया था
  • सर्वे के समय ट्रूकॉलर ने अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात की थी
  • बताया गया है कि अधिकारियों के हाथ टैक्स चोरी के कुछ डिजिटल सबूत लगे हैं

Photo Credit: Truecaller

Truecaller के दफ्तरों पर गुरुवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा सर्वे किया गया। इसके पीछे टैक्स को लेकर गड़बड़ी को कारण माना जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने कंपनी के दो ऑफिस से टैक्स चोरी के कुछ सबूत जब्त किए हैं। Truecaller की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वर्तमान में भारत में कंपनी के कुल तीन ऑफिस गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित हैं। कंपनी का मुख्यालय स्टॉकहोम में है। ट्रूकॉलर ने बीते गुरुवार बयान जारी करते हुए कहा था कि वह पूरी तरह से आयकर अधिकारियों का सहयोग कर रही है। 

आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को स्वीडिश कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर के कार्यालयों में कर चोरी (Tax evasion) के आरोप में एक सर्वे किया गया, जिसके बाद CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा टैक्स चोरी पर डिजिटल एविडेंस और कुछ अन्य अहम डॉक्यूमेंट्स को जब्त किया गया। रिपोर्ट आगे बताती है कि ये सर्वे Truecaller के गुरुग्राम और बेंगलुरु ऑफिस में हुए थे।

इनकम टैक्स अधिकारियों का कहना है कि सर्वे ऑपरेशन का उद्देश्य ट्रांसफर प्राइसिंग (TP) मुद्दों सहित टैक्स चोरी के कुछ आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करना और डॉक्यूमेंट्स की जांच करना था।

गुरुवार को, टैक्स सर्वे ऑपरेशन की खबर आने के बाद ट्रूकॉलर द्वारा बयान जारी किया गया था, जिसमें कंपनी ने कहा था कि वह आयकर अधिकारियों के साथ लगातार सहयोग कर रही है। कंपनी का कहना था कि वह स्वीडिश और भारतीय दोनों कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रेगुलर इंडिपेंडेंट ऑडिट करवाती है।
Advertisement

स्टॉकहोम स्थित कंपनी एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन ऑपरेट करती है, जिसमें कॉलर आईडी, कॉल ब्लॉकिंग, फ्लैश मैसेजिंग, कॉल रिकॉर्डिंग, चैट जैसे फीचर्स हैं। भारत में फिलहाल ट्रूकॉलर के 40 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.