• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्रूकॉलर आईओएस ऐप में कॉल हिस्ट्री और इनबिल्ट डायलर समेत कई नए फीचर शामिल

ट्रूकॉलर आईओएस ऐप में कॉल हिस्ट्री और इनबिल्ट डायलर समेत कई नए फीचर शामिल

ट्रूकॉलर आईओएस ऐप में कॉल हिस्ट्री और इनबिल्ट डायलर समेत कई नए फीचर शामिल
विज्ञापन
ट्रूकॉलर ने आईओएस के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट से अब आईफोन यूज़र को भी स्मार्ट कॉल हिस्ट्री और बिल्ट-इन डायलर जैसे फीचर मिलने शुरू हो जाएंगे। यानी अब आईफोन यूज़र भी ट्रूकॉलर ऐप से ही कॉल कर पाएंगे। लेकिन, आईओएस पर ट्रूकॉलर के लेटेस्ट वर्जन 7.0 पर भी लाइव कॉलर आईडी के सारे फीचर उपलब्ध नहीं है जबकि एंड्रॉयड पर ये फीचर पहले से काम कर रहे हैं।

मई में, ट्रूकॉलर ने आईओएस ऐप में लाइव कॉलर आईडी के लिए अपडेट जारी किया था लेकिन इसमें सारे फीचर मौजूद नहीं थे। इस फीचर से सिर्फ यूज़र को कॉलर के बारे में तभी सूचना मिलती है जब वह भी ट्रूकॉलर ऐप का इस्तेमाल कर रहा हो। जबकि एंड्रॉयड पर कॉलर द्वारा ट्रूकॉलर का इस्तेमाल ना करने पर भी जानकारी मिल जाती है।

कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, आईफोन के लिए जारी ट्रूकॉलर वर्जन 7.0 से ऐप में स्मार्ट कॉल हिस्ट्री फीचर जोड़ दिया गया है। इस फीचर से कॉल हिस्ट्री में अनजान नंबर की जगह उनके वास्तविक नाम और चेहरे (उपलब्ध होने पर) दिखाता है, अगर आपके कॉन्टेक्ट में उनका नंबर सेव नहीं हो तब भी।

इस अपडेट से ऐप में एक और फीचर शामिल हुआ है जिससे ये आपके कॉल करने से पहले ही यह पता लग जाता है कि उस समय आपका कॉन्टेक्ट बात करने के लिए उपलब्ध है या नहीं। इस फीचर को इसी साल एंड्रॉयड यूज़र के लिए लॉन्च किया गया था। सबसे पहले इस फीचर को सितंबर 2015 में एंड्रॉयड ट्रूडायलर ऐप के जरिए उपलब्ध कराया गया था।

इसके अलावा ट्रूकॉलर ने बताया कि नए डिजाइन और ऐप आइकन की मदद से यूज़र स्टॉक डायलर ऐप को रीप्लेस कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, ''हम आईओएस 10 के लिए ऐप लॉन्च पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसमें ब्रांड न्यू कॉलकिट शामिल होगी।''

ट्रूकॉलर के बताया कि कॉलकिट फंक्शनालिटी की मदद से आईफोन पर ऐप और ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगा और आगे आने वाले समय में इस बात का प्रमाण मिल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »