Truecaller में आया नया 'ब्लॉक' का फीचर, अनचाहे नंबर नहीं करेंगे परेशान

कॉलर आइडेंटिटी बताने वाले ऐप TrueCaller ने अपने नए अपडेट में यूजर्स की सुविधा के लिए...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स की सुविधा के लिए ट्रूकॉलर में आया नया 'ब्लॉक' सेक्शन
  • यूजर को अनचाहे नंबर ब्लॉक करने में होगी आसानी
  • नए अपडेट में ऐप के कई बग्स भी फिक्स किए गए

Truecaller में आया नया 'ब्लॉक' का फीचर

कॉलर आइडेंटिटी बताने वाले ऐप TrueCaller ने अपने नए अपडेट में यूजर्स की सुविधा के लिए नया 'ब्लॉक' सेक्शन फीचर दिया है। इसके जरिए यूजर को अनचाहे नंबर ब्लॉक करने में आसानी होगी। इसके साथ सुविधाजनक तरीके से यूजर अपनी ब्लॉक लिस्ट को मैनेज कर पाएंगे। नए अपडेट में ऐप के कई बग्स भी फिक्स किए गए हैं। अब यूजर अपने रीड टिक यानी मेसेज पढ़ने पर आने वाले टिक को डिसेबल भी कर पाएंगे जो कि पहले इस तरह की सुविधा संभव नहीं थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने विंडो ऐप को बंद कर रही है। मालूम हो, कंपनी ने सितंबर 2015 में विंडो 10 के लिए अपना ऐप लॉन्च किया था।
Advertisement
 

नया अपडेट होगा खास...

ट्रूकॉलर के नए अपडेट वर्जन (9.4.10) में एक नया ब्लॉक सेक्शन दिया गया है। इसके जरिए यूजर आसानी से अनचाहे नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही पहले से ब्लॉक किए गए नंबर्स को मैनेज भी कर सकते हैं। बता दें कि इस अपडेट में उस फीचर या कहें दिक्कत को भी फिक्स किया गया है जिससे मेसेज पढ़ने पर आने वाला मेसेज रीड एक टिक प्रभावित होता था।

नए ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपके स्मार्टफोन में ऐंड्रॉयड का 4.1 से उपर का वर्जन होना चाहिए। वहीं,  विंडोज के लिए अपने ऐप को लेकर  ट्रू कॉलर हेल्प ने ट्वीट किया, 'चूंकि माइक्रसॉफ्ट ने विंडो 10 मोबाइल पर फोकस करना बंद कर दिया है। हम अपने ऐप को इस प्लैटफॉर्म से हटा रहे हैं।' बता दें, पिछले सप्ताह ही ट्रूकॉलर ने 'Who Viewed My Profile' नाम के फीचर को अपडेट्स के साथ रीलॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , true caller, caller id
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.