ट्रूकॉलर व एयरटेल फ़ीचर फोन में ला रहे हैं कॉलर आईडी, इंटरनेट की ज़रूरत नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 17:52 IST
ख़ास बातें
  • ट्रूकॉलर ने टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ साझेदारी का ऐलान किया
  • एयरटेल नेटवर्क पर चल रहे फ़ीचर फोन में भी ट्रूकॉलर का कॉलर आईडी काम करेगा
  • और इसके लिए डेटा की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ साझेदारी का ऐलान किया। साझेदारी के बाद एयरटेल नेटवर्क पर चल रहे फ़ीचर फोन में भी ट्रूकॉलर का कॉलर आईडी काम करेगा। और इसके लिए डेटा की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक, कॉलर की ट्रूकॉलर के डेटाबेस से पहचान की जाएगी। और इस जानकारी को एयरटेल ग्राहकों को फोन पर कॉल आने से पहले फ्लैश एसएमएस के ज़रिए भेजा जाएगा।

(पढ़ें: ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में आए कई शानदार फ़ीचर, जानें इनके बारे में)

एयरटेल और ट्रूकॉलर इस सेवा को सब्सक्रिप्शन के आधार पर देंगे। मकसद यह है कि यूज़र को स्मार्टफोन या डेटा सर्विस की ज़रूरत ना पड़ें। इसका नाम "एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी" है। यह सेवा देशभर में अप्रैल से शुरू हो जाएगी। एयरटेल मोबाइल नेटवर्क के साथ फ़ीचर फोन इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र इस सेवा का फायदा ले पाएंगे।

(पढ़ें: ट्रूकॉलर से कर सकेंगे गूगल डुओ के जरिए वीडियो कॉल)

आईडीसी के मुताबिक, भारत में 100 करोड़ फोन सब्सक्राइबर में से 65 फीसदी के पास फ़ीचर फोन हैं। कंपनी का मानना है कि यह एक बेहतरीन मौका है।
Advertisement

ट्रूकॉलर के एक अधिकारी ने कहा, "हम एयरटेल के साथ मिलकर टेलीकम्युनिकेशन की दुनिया बड़ा बदलाव लाने जा रहे हैं। हम इसे लेकर बेहद ही उत्साहित हैं।"

इस फ़ीचर की मदद से ट्रूकॉलर अब फ़ीचर फोन यूज़र तक पहुंच जाएगा। उन्हें ऑफलाइन मोड में स्मार्टफोन जैसा अनुभव मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Truecaller, Truecaller 8, Truecaller Update, Truecaller Pay, Apps, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.