Tinder में वीडियो स्टोरी समेत जुड़े कई नए फीचर्स, मिलेगा डेटिंग का नया अनुभव

Tinder प्रोफाइल में वीडियो, एक्सप्लोर (Explore) सेक्शन और हॉट टेक्स (Hot Takes) सेक्शन जैसी नई फीचर जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Tinder में वीडियो, एक्सप्लोर सेक्शन और हॉट टेक्स सेक्शन की नई फीचर शामिल
  • यूजर अब शेयर्ड इंटरेस्ट और पैशन के आधार पर खोज सकेंगे प्रोफाइल
  • सभी नई फीचर्स टिंडर ऐप में हो चुकी हैं रोल आउट

यूजर अब फोन गैलरी या ऐप के अंदर से ही वीडियो स्टोरी भी शेयर कर सकेंगे।

Tinder प्रोफाइल में वीडियो, एक्सप्लोर (Explore) सेक्शन और हॉट टेक्स (Hot Takes) सेक्शन जैसी नई फीचर जोड़ी गई हैं। डेटिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार टिंडर की ये नई फीचर "टिंडर की अगली पीढ़ी के लिए एक गहरी, समृद्ध नींव की नींव रखने वाली हैं।" डेटिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने प्रोफाइल में वीडियो जोड़ने की सुविधा देगा। इसके अतिरिक्त टिंडर हॉट टेक्स भी जोड़ रहा है, जो एक सोशल एक्पीरियसं है और जो यूजर को किसी के साथ मैच करने से पहले चैट करने की सुविधा देता है। अंत में यह डेटिंग ऐप एक एक्सप्लोर सेक्शन भी जोड़ रहा है जो यूजर्स को साझा रुचियों के आधार पर लोगों को खोजने में मदद करेगा। 

Tinder के सीईओ जिम लैनज़ोन ने नई फीचर्स पर टिप्पणी करते हुए  कहा, "कोविड के बाद की दुनिया में डेटर्स की एक नई पीढ़ी हमसे और अधिक मांग रही है। वह अपने विश्वसनीय व्यक्तित्व को दिखाने के अधिक तरीके, इंजॉय करने और दूसरों के साथ बातचीत करने के अधिक तरीके मांग रही है। वे टिंडर पर किससे मिलते हैं और कैसे संवाद करते हैं, इस पर अधिक नियंत्रण चाहते हैं।"
Advertisement

अब यूजर्स को Tinder उन तस्वीरों के अलावा अपनी प्रोफ़ाइल में एक वीडियो जोड़ने देगा जो यूजर पहले ही अपलोड कर सकते थे। कंपनी के अनुसार "वीडियो Gen Z को उनकी प्रामाणिक कहानियों को बताने का एक नया जरिया बनेगा और टिंडर के विकास को एक बहु-आयामी अनुभव के तौर पर पेश करेगा। यह दिखाता है कि 2021 की डेटिंग किस तरह दिखती है।" टिंडर का कहना है कि Gen Z इसके यूजर बेस का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

इसके अलावा Tinder अब अपने नए हॉट टेक्स फीचर के साथ डेटिंग प्लेटफॉर्म पर मैच करने से पहले यूजर्स को एक-दूसरे के साथ चैट करने देगा। नए फीचर में एक टाइमर भी होगा और यूजर्स को इसके खत्म होने से पहले अपना फैसला लेना होगा। हॉट टेक्स प्रतिदिन शाम 6 बजे से 12 बजे (मध्यरात्रि) तक उपलब्ध रहेगा। यह फीचर Swipe Night पर आधारित है जो पहली बार 12 सितंबर को आयोजित किया गया था। जहां यूजर्स ने एक शेयर्ड स्टोरीलाइन में भाग लिया था।
Advertisement

टिंडर एक नया Explore सेक्शन भी शामिल कर रहा है जो यूजर्स को शेयर्ड इंटरेस्ट और पैशन के आधार पर नए लोगों को खोजने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए यदि यूजर रोलर स्केटिंग या बेकिंग में रुचि रखते हैं, तो वे क्रमशः रोलर स्केटिंग या बेकिंग में रुचि रखने वाले लोगों को खोज सकेंगे। टिंडर ने यह भी घोषणा की कि आने वाले हफ्तों में इसके हॉट टेक्स और अन्य इन-ऐप इवेंट को एक्सप्लोर सेक्शन में एक साथ रख दिया जाएगा। Explore के अलावा अन्य नई फीचर्स को भी यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tinder Dating App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.