TikTok अमेरिका में हुआ बंद, Apple, Google ने भी प्ले-स्टोर से हटाया!

TikTok पर यूजर्स को मैसेज मिला कि ऐप अभी उपलब्ध नहीं होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 12:11 IST
ख़ास बातें
  • 19 जनवरी से ऐप को अमेरिका में बैन का सामना करना है।
  • राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से पारित किए गए कानून के चलते मुश्किल।
  • अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन (लगभग 17 करोड़) यूजर्स हैं।

TikTok अमेरिका में बंद हो गया है।

TikTok अमेरिका में बंद हो गया है। बीते दिन यूजर्स को ऐप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। TikTok पर यूजर्स को मैसेज मिला कि ऐप अभी उपलब्ध नहीं होगा, इसके लिए खेद है। साथ ही मैसेज में लिखा था डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद इसमें राहत देने की दिशा में काम कर सकते हैं। दरअसल ऐप ने अपने ऑपरेशंस एक दिन पहले ही बंद कर दिए क्योंकि 19 जनवरी से ऐप को अमेरिका में बैन का सामना करना है। राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से पारित किए गए कानून के चलते अमेरिका में कंपनी 19 जनवरी से ऑपरेट नहीं कर सकती है। 

दरअसल, अप्रैल में राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित एक विधेयक को कानून में बदल दिया गया था। इस कानून के तहत चीन के ByteDance (टिकटॉक मालिक) को 19 जनवरी को अमेरिका में बैन का सामना करना होगा। TikTok के पास इस कानून के चलते अमेरिका में इस वक्त एक ही विकल्प है। वह यह कि कंपनी स्वयं को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे। अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उसे अमेरिकी मार्केट से जाना होगा। अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन (लगभग 17 करोड़) यूजर्स हैं। 

इस कानून का असर TikTok पर अब देखने को मिल रहा है। Apple Hub के अनुसार, अमेरिकी App Store से Tiktok ऐप को हटाया जा चुका है। इसी के साथ Google Play Store से भी ऐप गायब हो गया है। अमेरिका में कई यूजर्स को TikTok ओपेन करने के बाद ऑफलाइन का मैसेज नजर आया। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप से ऐप को काफी उम्मीदें हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प इस मामले में कुछ राहत दे सकते हैं। 

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अपना पदभार संभालने जा रहे हैं, जिसके बाद वे TikTok को राहत दे सकते हैं जो कि 90 दिनों तक की हो सकती है। हालांकि ट्रंप की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही ट्रंप इस बारे में अंतिम फैसला लेते हैं वे स्वयं ही इसी घोषणा कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.