TikTok App अब Android TV के लिए हुआ उपलब्ध!

TikTok अब Android TV ऐप के रूप में Chromecast with Google TV के Play Store पर उपलब्ध है।

TikTok App अब Android TV के लिए हुआ उपलब्ध!

TikTok पर कुछ दिनों पहले स्थाई रूप से बैन लगा दिया गया था

ख़ास बातें
  • TikTok अब Android TV के लिए उपलब्ध है
  • ऐप को कुछ दिनों पहले भारत में स्थाई रूप से बैन कर दिया गया है
  • कथित तौर पर ऐप को अब Android TV पर इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन
TikTok आधिकारिक रूप से Android TV के लिए उपलब्ध है। यह शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, कुछ दिनों पहले इसके भारतीय यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर आई थी। भारत सरकार ने टिकटॉक समेत कुल 59 ऐप्स को स्थाई रूप से बैन (TikTok Ban in India) कर दिया है। ऐप को पिछले साल ही बैन कर दिया गया था, लेकिन अब इसे स्थाई बैन मिल गया है, जिससे साफ हो जाता है कि TikTok अब भारत में वापसी (TikTok India Comeback) नहीं करेगा। हालांकि, अन्य देशों में ऐप को अभी भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इसी को देखते हुए डेवलपर्स ने इसे आधिकारिक रूप से Android TV के लिए भी रिलीज़ कर दिया है।

TikTok अब Android TV ऐप के रूप में Chromecast with Google TV के Play Store पर उपलब्ध है। GizmoChina की एक रिपोर्ट बताती है कि फिलहाल ऐप कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध है। पब्लिकेशन द्वारा जांचने पर उन्हें यह ऐप Mi TV Box के Play Store पर नहीं मिला।

वहीं, Android Police का कहना है कि आप इस ऐप में बिना साइन-इन किए वीडियो देख सकते हैं और यदि आप अपनी बनाई लिस्ट देखने के इच्छुक हैं, तो आप ऐप में साइन-इन भी कर सकते हैं। टीवी पर भी कथित तौर पर वीडियो पोट्रेट मोड पर ही चलते हैं। ऐप को कंट्रोल करना भी बेहद आसान बनाया गया है। आपको अगला या पिछला वीडियो देखने के लिए क्रमश: राइट और लेफ्ट नेविगेशन बटन इस्तेमाल करना है और "More" बटन दबाने से अन्य विकल्प आते हैं।

बताते चलें कि TikTok (टिकटॉक), WeChat (वीचैट) समेत 59 चाइनीज कंपनियों को भारत में परमानेंट बैन कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने पिछले साल इन ऐप्स पर बैन लगाया था। इससे पहले सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया था कि सरकार ने बैन के बाद उन सभी ऐप्स कंपनियों से यूज़र डेटा एकत्र और इस्तेमाल करने से संबंधित कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। बैन से प्रतीत होता है कि सरकार कंपनियों द्वारा दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok Android TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »