भारत में चीन के TikTok और Aliexpress के कमबैक की असली हकीकत यहां जानें

भारत में बैन किए गए TikTok और AliExpress को लेकर बड़ा अपडेट आया है। कई यूजर्स का कहना है कि दोनों प्लेटफॉर्म्स बिना VPN के एक्सेस हो रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • TikTok की वेबसाइट पर भी केवल होम पेज लोड हो रहा है
  • अन्य पेज पर 404 या ब्लॉक स्टेटमेंट दिखाई दे रहे हैं
  • AliExpress की वेबसाइट भी बिना किसी अतिरिक्त सेटअप के ओपन हो रही है

2020 में TikTok और AliExpress समेत कई चीनी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया गया था

Photo Credit: Reuters

हाल ही में भारत में अचानक हलचल मच गई, क्योंकि दो बड़े चीनी ऐप्स - TikTok और AliExpress की वेबसाइट अनब्लॉक हो गई। कुछ दिन पहले तक इन दोनों वेबसाइट पर ब्लॉक एरर दिखाई देता था, लेकिन अब ये दोनों वेबसाइट के कुछ पेज एक्सेस किए जा सकते हैं। TikTok में वीडियो फीड लोड हो रही है लेकिन लॉगिन और अपलोड ऑप्शन अभी एक्टिव नहीं हैं। इसी तरह, AliExpress वेबसाइट तक पहुंच मिल रही है लेकिन खरीदारी और पेमेंट सर्विस अब भी ब्लॉक हैं। इसे लेकर सरकार ने भी अब बयान जारी किया है।

TikTok और AliExpress की भारत में वापसी तय?

2020 में सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत सरकार ने TikTok और AliExpress समेत कई चीनी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों प्लेटफॉर्म्स फिर से आंशिक रूप से एक्सेस हो रहे हैं।

TikTok की बात करें तो कई यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि ऐप का इंटरफेस और वीडियो फीड खुल रही है। हालांकि, लॉगिन फीचर और वीडियो अपलोड जैसी सुविधाएं अभी भी काम नहीं कर रहीं। वेबसाइट पर भी केवल होम पेज लोड हो रहा है, लेकिन अन्य पेज पर 404 या ब्लॉक स्टेटमेंट दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब है कि TikTok पूरी तरह वापसी नहीं कर पाया है, बल्कि सिर्फ पेज और कंटेंट लोडिंग दिख रही है।

दूसरी तरफ, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AliExpress की वेबसाइट भी बिना किसी अतिरिक्त सेटअप के ओपन हो रही है। हालांकि, यहां भी खरीदारी, पेमेंट और ऑर्डर मैनेजमेंट फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं। यानी यह एक्सेस महज ब्राउजिंग तक सीमित है।

यदि आप सोच रहे हैं कि दोनों प्लेटफॉर्म जल्द यूज के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, तो आपको पहले सरकार का बयान पढ़ लेना चाहिए। भारत सरकार के अधीन IT मंत्रालय और ने अपने लेटेस्ट बयान में पुष्टि की है कि भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा (via न्यूजऑनएयर) कि भारत में टिकटॉक को अनब्लॉक करने के आदेश का दावा करने वाला कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है।

कुल मिलाकर, TikTok और AliExpress की “आंशिक वापसी” को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह ट्रायल या गलती से खुला रास्ता भी हो सकता है, या फिर किसी बड़े ऐलान की तैयारी। जब तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आता, यूजर्स को इंतजार करना होगा।

क्या TikTok इंडिया में आधिकारिक रूप से वापस आ गया है?

नहीं, सरकार की तरफ से TikTok की वापसी पर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल सिर्फ फीड लोड हो रही है।

क्या AliExpress से अब शॉपिंग की जा सकती है?

नहीं, AliExpress वेबसाइट खुल रही है लेकिन प्रोडक्ट खरीदना और पेमेंट करना अभी भी संभव नहीं है।

क्या VPN के बिना TikTok और AliExpress चल रहे हैं?

खबर लिखते समय तक Gadgets 360 दोनों प्लेटफॉर्म्स को VPN के बिना एक्सेस करने में सक्षम था।

क्या दोनों प्लेटफॉर्म्स का बैन हट गया है?

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। जब तक सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन नहीं आता, बैन हटना कंफर्म नहीं माना जा सकता।

क्या यह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है?

यदि सरकार ने अनब्लॉक की अनुमति नहीं दी है, तो यह भी हो सकता है कि आंशिक अनब्लॉकिंग किसी तकनीकी बदलाव या सर्वर शिफ्ट की वजह से हो।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AliExpress, TikTok, Tiktok Unblock, TikTok Unban
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  5. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  9. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  10. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.