Twitter को बड़ा झटका, Threads के यूजर्स 10 करोड़ से पार

सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta के इस ऐप में यूजर्स अपने Instagram एकाउंट की डिटेल्स से भी लॉग इन कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इसे ट्विटर जैसी सर्विसेज के विकल्प के तौर पर लाया गया है
  • इसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है
  • Threads से ट्विटर को कड़ी टक्कर मिल रही है

पिछले सप्ताह Threads का इंटरनेशनल लॉन्च किया गया था

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के राइवल Threads ने लॉन्च के एक सप्ताह से कम में 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta के इस ऐप में यूजर्स अपने  Instagram एकाउंट की डिटेल्स से भी लॉग इन कर सकते हैं। इसे ट्विटर जैसी सर्विसेज के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। 

पिछले सप्ताह Threads का इंटरनेशनल लॉन्च (यूरोपियन यूनियन को छोड़कर) किया गया था। इसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका एक बड़ा कारण Meta की फोटो और वीडियो शेयरिंग सर्विस Instagram के साथ इसका लिंक होना है। इंस्टाग्राम के पास 2.35 अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। Threads से ट्विटर को कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ Elon Musk ने पिछले वर्ष ट्विटर को टेकओवर किया था। ट्विटर ने मेटा पर उसके ट्रेड से जुड़े सीक्रेट चुराने का भी आरोप लगाया है। 

ट्विटर ने मेटा के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की भी चेतावनी दी है। Semafor की रिपोर्ट में Meta के  CEO, Mark Zuckerberg को ट्विटर के लॉयर Alex Spiro की ओर से भेजे गए पत्र के हवाले से बताया गया है, "ट्विटर अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को सख्ती से लागू करने का इरादा रखता है और यह मांग करता है कि ट्विटर के ट्रेड से जुड़े सीक्रेट्स या अन्य गोपनीय जानकारी का मेटा की ओर से इस्तेमाल तुरंत रोका जाए।" 

Threads के Instagram से जुड़े होने के कारण इसे पहले से मौजूद यूजर्स की बड़ी संख्या और एडवर्टाइजिंग के सिस्टम का फायदा मिल  सकता है। इससे ट्विटर के एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी हो सकती है। ट्विटर पर मस्क के कंट्रोल के बाद से कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया था।  मस्क ने बताया था कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा मस्क ने कंपनी में बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके बाद कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस लिया था। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.