Windows सिस्टम के लिए बेस्ट MP3 Players

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:16 IST
भले ही इंटरनेट के विस्तार के साथ लोगों ने गाना सुनने के लिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज या YouTube इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, लेकिन ज्यादातर लोगों के पास अपना ऑफलाइन म्यूजिक कलेक्शन है। ऐसे में आपके Windows मशीन पर एक अच्छा म्यूजिक प्लेयर होना जरूरी है।

Windows के साथ Windows Media Player आता है, सभी फाइल फॉर्मेट के लिए सपोर्ट नहीं होने के अलावा इस ऐप में कोई कमी नहीं है। आप codecs इंस्टॉल करके सभी फॉर्मेट के लिए सपोर्ट पा सकते हैं, लेकिन आप नीचे सुझाए गए कई शानदार म्यूजिक प्लेयर्स में से एक को डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें Windows Media Player से ज्यादा फीचर्स हैं जैसे कि स्मार्ट टैगिंग, ऑर्गनाइजेशन, इंटरनेट से गाने के बोल डाउनलोड करना और इन सबके अलावा बेहतर कस्टमाइजेशन का विकल्प भी। Windows के लिए कुछ बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर यह हैं।
Advertisement

Foobar2000


Foobar2000 सबसे लाइट (साइज) म्यूजिक प्लेयर्स में से एक है। इस ऐप का साइज 3एमबी है। अगर आप एक ऐसा लाइटवेट प्लेयर चाहते हैं जो आपके गानों को प्ले करे, तो Foobar2000 एक बेहतरीन बेसिक ऐप है। इसे कस्टमाइज करना आसान है। आप कई फीचर्स एड कर सकते हैं, जैसे कि एडवांसड प्लेबैक कंट्रोल्स से लेकर ऑडियो इनकोडिंग।

Winamp
Advertisement


Winamp को आप आसानी से कई वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हमारे लिए Winamp सबसे चहेते म्यूजिक प्लेयर्स में से एक है, क्योंकि यह एक बड़े म्यूजिक लाइब्रेरी के साथ कई प्लेलिस्ट को बेहतरीन तरीके से हैंडल करता है। इसके अलावा, अगर आप अपने प्लेयर के लिए अलग लुक चाहते हैं तो इस प्लेयर में कई तरह के स्किन मौजूद हैं।
Advertisement

MusicBee

Advertisement

अगर आप Winamp के फैन है और एक ऐसे म्यूजिक प्लेयर की तलाश कर रहे हैं जो लगातार डेवलप हो रहा है, तो MusicBee बेहतरीन विकल्प है। इसमें Winamp जैसी बड़ी लाइब्रेरी हैंडल करने की खासियत तो है ही, साथ में प्लगइन्स सपोर्ट का फीचर भी है। यह डिवाइस अपने आप ही गाने की लिरिक्स को निकाल लेता है और आपको स्मार्ट प्लेलिस्ट बनाने का विकल्प देता है। इसके अलावा यह बेहतरीन पॉडकास्ट मैनेजर भी है।

MediaMonkey


अगर आपको Windows पर iTunes पसंद नहीं तो MediaMonkey एक बेहतरीन विकल्प है, जिसके जरिए आप अपने iOS डिवाइस पर म्यूजिक सिंक कर सकते हैं। MediaMonkey का फ्री वर्जन बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर है, और इसके ज्यादातर प्रीमियम फीचर्स जैसे कि स्मार्ट प्लेलिस्ट्स और ऑटोमैटिक लाइब्रेरी ऑर्गनाइजेशन तो MusicBee पर फ्री में उपलब्ध है। हमने काफी वक्त तक इस ऐप का इस्तेमाल किया है और हर उस शख्स को रेकमंड करेंगे जिसे ऐसे ऐप की जरूरत है, जिसे बड़ी लाइब्रेरी को मैनेज करना और iOS डिवाइसेज सिंक करना हो।

ये सारे म्यूजिक प्लेयर्स Windows के लिए बेहतरीन हैं। लेकिन कुछ और प्लेयर्स भी हैं जिन्हें आपको एक बार आजमाना चाहिए। मूवीज देखने के लिए VLC बेहतरीन है और म्यूजिक प्लेयर के तौर पर ठीक-ठाक काम करता है। अगर आप अपने सिस्टम पर एक और ऐप नहीं इंस्टॉल करना चाहते तो VLC आपके लिए है। Clementine एक और अच्छा म्यूजिक प्लेयर है जिसे आप मौका दे सकते हैं, लेकिन इसमें ऐसा कोई भी फीचर नहीं है जो हमारे द्वारा सुझाए गए प्लेयर्स में नहीं है। Windows पर iTunes इंस्टॉल करने से बचना हर किसी की आदत हो चली है, पर यह आपके iOS डिवाइस पर म्यूजिक मैनेज करने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है, खासकर जब आपने iTunes Store से गाने खरीदे हों।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.