Swiggy का नया मेंबरशिप प्लान लॉन्च, मिलेंगी अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी! जानें कैसे

नए Swiggy One मेंबरशिप प्लान की कीमत पहले तीन महीनों के लिए 299 रुपये और पूरे वर्ष के लिए 899 रुपये है। इसका मतलब है कि एक मेंबर एनुअल प्लान के तहत महीने में केवल 75 रु खर्च करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Swiggy ने Swiggy One नाम से एक अपग्रेडेड मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है।
  • मौजूदा सुपर सब्सक्राइबर अपने आप ही Swiggy वन में अपग्रेड हो जाएंगे।
  • अगले दो हफ्तों में नए प्लान का विस्तार 500 से अधिक शहरों में हो जाएगा।

कुछ ही महीने पहले Swiggy के प्रतिद्वंद्वी Zomato ने Zomato Pro Plus सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया था।

Swiggy ने Swiggy One नाम से एक अपग्रेडेड मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह सब्सक्रिप्शन प्लान मेंबर्स को फूड, ग्रोसरी आदि कई चीजों के लिए सभी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म की सर्विसेज में मुफ्त डिलीवरी, डिस्काउंट और कई तरह के बेनिफिट दे रहा है। यानि कि अब तक Swiggy यह सर्विस केवल अपने पार्टनर रेस्तरां के लिए देता था। मगर इस नए प्लान के तहत यह सभी ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी प्लैटफॉर्मों के लिए यह सर्विस देने जा रहा है। Swiggy का कहना है आने वाले महीनों में इसमें और कई ऑफरिंग होंगे जैसे कि इसकी पिकअप और ड्रॉप सर्विस Swiggy Genie और मीट स्टोर्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और बेनिफिट दिए जाएंगे। 

नए Swiggy One मेंबरशिप प्लान की कीमत पहले तीन महीनों के लिए 299 रुपये और पूरे वर्ष के लिए 899 रुपये है। इसका मतलब है कि एक मेंबर एनुअल प्लान के तहत महीने में केवल 75 रु खर्च करेगा। यह प्लान वर्तमान में लखनऊ, पुणे, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सहित चार शहरों में लाइव है। कहा जा रहा है कि अगले दो हफ्तों में इसका विस्तार 500 से अधिक शहरों में हो जाएगा। Swiggy ने कन्फर्म किया है कि सभी मौजूदा सुपर सब्सक्राइबर अपनी एक्टिव मेंबरशिप की बची हुई अवधि के लिए अपने आप ही Swiggy वन में अपग्रेड हो जाएंगे। उन्हें अपने मौजूदा प्लान पर एक महीने का कॉम्पलीमेंट्री एक्सटेंशन भी मिलेगा।
Advertisement

Swiggy One सब्सक्रिप्शन 70 हजार से अधिक पॉपुलर रेस्तरां से अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी के साथ-साथ 99 रुपये से ऊपर के सभी ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री इंस्टामार्ट डिलीवरी देता है। स्विगी वन के सभी मेंबर पार्टनर रेस्तरां से अपने खाने के ऑर्डर पर 30 प्रतिशत तक के अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि स्विगी वन जल्द ही अपने मेंबर्स को जिनी डिलीवरी पर भी डिस्काउंट देगा। यूजर्स के लिए एक्सटेंशन कब उपलब्ध होगा, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया गया है।

कुछ ही महीने पहले स्विगी के प्रतिद्वंद्वी Zomato ने Zomato Pro Plus सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया, जिससे प्लैटफ़ॉर्म पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी के साथ न कोई सर्ज फीस और न कोई डिस्टेंस फीस ली जा रही है। हालाँकि इसे एक 'इन्वाइट ऑनली मेंबरशिप' सिस्टम के रूप में पेश किया गया है, जिसका मतलब है कि केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स ही Zomato Pro Plus मेंबरशिप की मेंबरशिप ले पाए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.