SonyLIV Premium सब्सक्रिप्शन हुआ महंगा, कीमत में 200 फीसदी तक इज़ाफा

बुधवार रात 11:59 तक इस SonyLIV के सब्सक्रिप्शन की कीमत प्रति महीने 99 रुपये, 6 महीने की कीमत 299 रुपये और एक साल की कीमत 499 रुपये थी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 18 जून 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार को नए अवतार में लॉन्च हुआ SonyLIV
  • SonyLIV पर कई नए कंटेंट लाने की तैयारी
  • सोनीलिव को Prime Video, Hotstar और NetFlix की चुनौती

नए कॉन्टेंट के साथ पेश हुआ SonyLIV Premium

SonyLIV ने अपने Premium सब्सक्रिप्शन की नई कीमतों का खुलासा कर दिया है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए आपको अब 299 रुपये देने होंगे, 6 महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए 699 रुपये अदा करने होंगे और वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत अब 999 रुपये हो गई है। SonyLIV Premium की बढ़ी हुई कीमतें, गुरुवार को नए अवतार में लॉन्च हुए SonyLIV के साथ प्रभावी हो चुकी हैं। SonyLIV ऐप और वेबसाइट दोनों को ही नया रूप मिला है, जिसमें स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास, नेशनल अवॉर्ड-विनिंग राइटर-डायरेक्टर हंसल मेहता और अमेरिकन टीवी शो जैसे Becoming A God in Central Florida जैसी कई नई सीरीज़ पेश की गई हैं।
 

आपको बता दें, बुधवार रात 11:59 तक इस SonyLIV के सब्सक्रिप्शन की कीमत प्रति महीने 99 रुपये, 6 महीने की कीमत 299 रुपये और एक साल की कीमत 499 रुपये थी। लेकिन अब SonyLIV Premium प्लान के सब्सक्रिप्शन की मासिक कीमत में 200 प्रतिशत तक का इज़ाफा किया गया है, वहीं 6 महीने की कीमत में 134 प्रतिशत का इज़ाफा किया गया है और 1 साल की कीमत में 100 प्रतिशत तक का इज़ाफा किया गया है। कीमतों में इज़ाफा बड़े पैमाने पर किया गया है, 299 रुपये की कीमत में जहां आपको अभी 1 महीने का SonyLIV सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, 24 घंटे पहले इतनी कीमत में आपको 6 महीने तक का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता था।

लॉन्च के वक्त SonyLIV ने दो ऑरिज़न जिम्मी शेरगिल स्टारर क्राइम थ्रिलर 'यॉर ऑनर' और रणवीर शौरी स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म 'कड़क' पेश की है।

जून के बाद SonyLIV पर मनोज बाजपेयी अभिनित और निर्मित फिल्म ‘भोंसले' भी पेश की जाएगी। इसके अलावा SonyLIV ने पहले से ही कुछ ऑरिजनल सीरीज़ की घोषणा की हुई है, जैसे अवरोध, स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, अनदेखी और एक्शन थ्रिलर S.O.T: सर्जिकल ऑपरेशन्स टीम।
Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से थिएटर्स पर ताला लगा हुआ, इस वजह से लोगों के इंटरटेनमेंट का एकमात्र माध्यम OTT प्लेटफॉर्म्स बन चुके हैं। इन दिनों सीरीज़ और वेब फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई है, इसके अलावा और भी कई फिल्में ऑनलाइन रिलीज़ के लिए तैयार हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony LIV, SonyLIV, Sony Pictures Networks India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.