स्नैपडील आपके घर पहुंचाएगी कैश

स्नैपडील आपके घर पहुंचाएगी कैश
विज्ञापन
स्नैपडील ने गुरुवार को Cash@Home नाम से एक नया फ़ीचर लॉन्च कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए लोग 2,000 रुपये तक की डिलिवर के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। यह फ़ीचर बहुत आसानी से काम करता है। इसके लिए यूज़र को स्नैपडील ऐप इंस्टॉल करना होगा और फिर अपने एरिया में कैश उपलब्ध होने की जानकारी के लिए लोकेशन डेटा की जांच करनी होगी। स्नैपडील के मुताबिक, अगर कैश उपलब्ध होता है तो यूज़र को एक पुश नोटिफिकेशन और एक एसएमएस नोटिफिकेशन मिलेगा। और फिर यूज़र ऑर्डर पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

इस फ़ीचर का फायदा लेने के लिए यूज़र को एक रुपये शुल्क देगा होगा या फिर फ्रीचार्ज या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। अगले दिन एक स्नैपडील एग्जीक्यूटिव एक पीओएस मशीन के साथ आपके घर आएगा और आप कार्ड स्वाइप कर कैश ले सकते हैं। एक यूज़र एक दिन में 2,000 रुपये तक ले सकते हैं और इसके लिए किसी और प्रोडक्ट को ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है। अभी यह सर्विस गुरुग्राम और बेंगलूरु में उपलब्ध है और सिर्फ ऐप के जरिए ही काम करही है।

स्नैपडील कैश डिलिवरी सर्विस शुरू करने वाली पहली टेक कंपनी नहीं है। दिसंबर की शुरुआत में नोएडा की एक कंपनी टेलमिल जो कि राशन का सामान डिलिवर करती है, उसने भी 1,000 रुपये तक कैश के लिए होम डिलिवरी शुरू की थी। इसके लिए कंपनी ने फ्लोर सेलर टीडब्ल्यूएफ फ्लोर्स के साथ साझेदारी की है।

यस बैंक ने भी इसी महीने मोबाइल एटीएम की शुरुआत करने के लिए ओला के साथ साझेदारी की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Cash delivery, demonetisation, Rs 2000 note, Cash at home
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »