स्काइप लाइट लॉन्च, ख़ास भारत के लिए बना है यह कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 19:40 IST
ख़ास बातें
  • नया स्काइप लाइट एंड्रॉयड ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है
  • इसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सिर्फ भारत के लिए लॉन्च किया गया है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप + आधार फ़ीचर की भी घोषणा की
बुधवार को मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड कॉन्फ्रेंस में कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने स्काइप लाइट को लॉन्च किया। यह कंपनी के लोकप्रिय कॉलिंग और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्काइप का लाइट वर्ज़न है। इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप + आधार फ़ीचर की भी घोषणा की। यह स्काइप लाइट के साथ आएगा।

नया स्काइप लाइट एंड्रॉयड ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है। इसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सिर्फ भारत के लिए लॉन्च किया गया है, ख़ासकर मिड रेंज से कम दाम वाले हैंडसेट के लिए। इसे हैदराबाद में काम करने वाली माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर द्वारा बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि भले ही भारत में कई लाख लोग स्काइप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन ज़्यादातर लोगों के पास ज़्यादा पावरफुल फोन नहीं हैं। इसके अलावा पूरे ज़ोर-शोर के साथ 4जी नेटवर्क को लॉन्च किए जाने के बावज़ूद ज़्यादातर जगहों पर 3जी या 2जी वाली स्पीड मिलती है। भारत के ज़्यादातर हिस्सों में यूज़र इन्हीं नेटवर्क पर हैं। इस वजह से स्काइप लाइट को बनाया गया है।
Advertisement
 

नया ऐप 13 एमबी का है। इसे बुधवार को ही गूगल प्ले पर उपलब्ध कराया गया। इसमें स्काइप के ज़्यादातर अहम फ़ीचर मौज़ूद हैं- इंस्टेंट मैसेजिंग, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग और स्काइप बॉट्स। स्काइप के प्रोडक्ट मैनेजर के मुताबिक, जब यूज़र तेज कनेक्शन या वाई-फाई से जुड़े होंगे तो ऐप अपने आप ही एचडी कॉल में स्विच हो जाएगा जो आम स्काइप कॉल जैसा है। और जब भी कनेक्शन कमज़ोर होगा, कंप्रेशन के ज़रिए कॉल क्वालिटी कमज़ोर कर दी जाएगी। ऐप अपने आप ही यूज़र द्वारा साझा किए जा रहे इमेज को कंप्रेस कर देगा, ताकि डेटा की खपत कम हो। अगर यूज़र फिर से उसी तस्वीर को साझा करना चाहते हैं तो ऐसा सीधा स्काइप से ही संभव हो जाएगा। इसके लिए तस्वीर को दोबारा डाउनलोड और अपलोड करना नहीं पड़ेगा।

स्काइप लाइट यह भी बताएगा कि कितने डेटा की खपत हुई है। इसमें वाई-फाई और सेल्युलर डेटा का विस्तृत ब्योरा रहेगा। यह भी पता चलेगा कि स्काइप लाइट को इस्तेमाल करके कितने डेटा की बचत की गई है।
Advertisement

स्काइप लाइट में आया आधार इंटिग्रेशन
Advertisement
जहां तक स्काइप + आधार फ़ीचर का सवाल है तो इसकी मदद से यूज़र की पहचान करना संभव होगा। कॉल के दौरान अगर आप नीचे दिख रहे मेन्यू बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको रिक्वेस्ट आधार वैरिफिकेशन का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें। इसके बाद उस शख्स को वैरिफिकेशन रिक्वेस्ट भेजा जाएगा जिससे आप स्काइप लाइट पर बात कर रहे हैं। अगर वो शख्स रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेता है। इसके बाद आपके आधार नंबर से जुड़े फोन नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद ओटीपी डालते ही पहचान की पुष्टि हो जाएगी। सत्या नडेला ने बताया कि इसका इस्तेमाल बाद में सरकारी विभागों में किया जा सकेगा।

स्काइप लाइट में 7 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद
Advertisement
नए स्काइप लाइट में सात भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद रहेगा। ऐप हिंदी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू और ऊर्दू को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने बताया है कि इस ऐप से की गई हर किस्म की बातचीत पूरी तरह से सुरक्षित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Skype, Skype Lite, Microsoft

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.