डेटिंग में भी घुसा AI, 50 प्रश्न पूछेगा और मिलाएगा आपके पार्टनर से! जानें इस ऐप के बारे में

Sitc में मॉनिटाइजेशन Pay-per-setup मॉडल पर है, जिसमें 3 सेटअप्स के लिए $89.99 (करीब 7,900 रुपये), 5 के लिए $124.99 (लगभग 11,000 रुपये) और 8 के लिए $159.99 (करीब 14,000 रुपये) चार्ज किए जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • Sitch ऐप लगभग 50 सवालों से आपका प्रोफाइल बनाता है
  • Pay-per-setup मॉडल है, जिसमें जितने सेटअप उतना पैसा
  • लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) का यूज करता है यह ऐप

ऐप पर AI 75+ पैरामीटर जैसे वैल्यूज, लाइफस्टाइल, लक्ष्य आदि को स्टडी करता है

Photo Credit: Unsplash/ Pratik Gupta

Sitch एक नया AI-बेस्ड डेटिंग ऐप आया है, जो स्वाइप फार्मूला को पूरी तरह बदलने का दावा करता है। इसमें ग्लोबल डेटिंग एक्सपर्ट Nandini Mullaji की वैल्यूज और AI एक साथ काम करते हैं। यूजर्स लगभग 50 सवाल जवाब देते हैं, टेक्स्ट या वॉयस के जरिए, ताकि उनकी बेसिक जानकारी से कहीं ज्यादा समझ मिले। इसके बाद AI उन्हें क्यूरेटिड मैच सुझाता है और अगर दोनों यूजर्स तैयार हों, तो वो AI के साथ ग्रुप चैट में जुड़ जाते हैं। इसके बाद की डेट्स और फीडबैक भी AI को और पर्सनलाइज करने के काम आते हैं।

कैसे काम करता है Sitch?

Sitch का कहना है कि उसकी प्रोफाइल क्रिएशन बहुत डिटेल्ड होती है, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) का यूज करते हुए ये 75+ पैरामीटर जैसे वैल्यूज, लाइफस्टाइल, लक्ष्य आदि को स्टडी करता है। इस डेटा को डेटिंग एक्सपर्ट Nandini Mullaji की पारंपरिक मैचमेकर की इनसाइट्स से मिला कर AI मॉडल तैयार किया गया है।

Advertisement

जब यूजर्स मैच से OK दे देते हैं, तो AI उनको एक ग्रुप चैट में जोड़ता है, ताकि शुरुआती बातचीत बिना हिचक के हो सके। डेट्स के बाद का फीडबैक भी सिस्टम में इस्तेमाल होता है, जिससे भविष्य में बेहतर मैच मिले। 

फ्री है या पेड?

मॉनिटाइजेशन Pay-per-setup मॉडल पर है, जिसमें 3 सेटअप्स के लिए $89.99 (करीब 7,900 रुपये), 5 के लिए $124.99 (लगभग 11,000 रुपये) और 8 के लिए $159.99 (करीब 14,000 रुपये) चार्ज किए जाते हैं। प्लेटफॉर्म का कहना है कि नए यूजर्स की प्रोफाइल मैन्युअली रिव्यू की जाती है ताकि क्वालिटी और सेफ्टी बनी रहे।

Advertisement

क्या यह AI-बेस्ड डेटिंग तरीका क्रांति लाएगा? 

Sitch को कथित तौर पर कुल $7 मिलियन (करीब 61.40 करोड़ रुपये) का फंड मिल चुका है, जिसमें M13 और a16z Speedrun के $5M सीड शामिल हैं। ये ऐप फिलहाल न्यू यॉर्क में लाइव है और जल्द ही सैन फ्रांसिस्को, LA, शिकागो और DC में भी लॉन्च होने की योजना है। हालांकि, भारत में इसके रिलीज को लेकर अभी तक प्लेटफॉर्म ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Dating, online dating, Nandini Mullaji, Digital Dating, Sitch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.