Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर

Samsung Wallet में नया Trips फीचर आया है, जो ट्रैवल डिटेल्स को एक जगह मैनेज करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Wallet में Trips फीचर से ट्रैवल डिटेल्स एक जगह मिलेंगी
  • फ्लाइट, होटल और टिकट्स ऑटोमैटिक टाइमलाइन में ग्रुप होते हैं
  • Knox सिक्योरिटी के साथ यूजर डेटा सुरक्षित रहता है

Samsung Wallet में स्टोर होने वाला डेटा कंपनी के Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के अंदर आता है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने Samsung Wallet में नया "Trips" फीचर जोड़ने का ऐलान किया है, जो यूजर्स को ट्रैवल प्लानिंग और डॉक्युमेंट मैनेजमेंट को एक ही जगह पर संभालने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग और अन्य ट्रैवल डिटेल्स को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से बुकिंग करते हैं और उन्हें एक जगह मैनेज करना चाहते हैं।

Samsung के अनुसार, “Trips” फीचर Samsung Wallet के अंदर ही एक टाइमलाइन बनाता है, जहां यूजर्स के ट्रैवल से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स अपने आप ग्रुप हो जाते हैं। यह सिस्टम समय और लोकेशन के आधार पर फ्लाइट टिकट, होटल रिजर्वेशन, ट्रेन या बस टिकट और अन्य बुकिंग्स को एक साथ दिखाता है, जिससे पूरी यात्रा की डिटेल्स एक ही जगह पर मिल जाती हैं।

इस फीचर में यूजर्स मैन्युअली भी अपने ट्रिप से जुड़े आइटम्स जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक मेमो ऑप्शन भी दिया गया है, जहां यूजर्स नोट्स, प्लान्स या रिमाइंडर्स सेव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ट्रैवल के दौरान जरूरी जानकारी को जल्दी एक्सेस करने में मदद करता है।

Samsung Wallet में स्टोर होने वाला डेटा कंपनी के Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से सुरक्षित रहता है। इसमें एन्क्रिप्शन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर का डेटा सुरक्षित रहता है और केवल डिवाइस ओनर ही इसे एक्सेस कर सकता है।

उपलब्धता की बात करें तो यह “Trips” फीचर अप्रैल 2026 से Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट होना शुरू होगा। शुरुआती चरण में इसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और साउथ कोरिया के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूं तो कंपनी ने फिलहाल एक्सपेंशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में इस फीचर को भारत में भी उपलब्ध कराया जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.