Sadak 2 का ट्रेलर ज़ारी, इस दिन Disney+Hotstar पर रिलीज़ होगी फिल्म

#BollywoodKiHomeDelivery के तहत रिलीज़ होने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' शामिल है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 13:37 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले रिलीज़ हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा'
  • #BollywoodKiHomeDelivery के तहत रिलीज़ होंगी 7 बॉलीवुड फिल्में
  • साल 1991 में आई 'सड़क' का सीक्वल है 'सड़क-2'

संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय 'सड़क-2' का हैं अहम हिस्सा

Sadak 2 का बहु प्रतिक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है, जो कि पहले 11 अगस्त यानी कल लॉन्च होना था। लेकिन थोड़ी देरी के बाद आज Disney+Hotstar ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया। जैसे कि सभी जानते हैं 'सड़क 2' साल 1991 में आई 'सड़क' का ही सीक्वल है, जिसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है। वहीं, 1991 की सड़क फिल्म में पूजा भट्ट संजय दत्त के साथ लीड रोल में थी। नई फिल्म में उनकी जगह आलिया भट्ट ने ले ली है, लेकिन प्रेमिका के रूप में नहीं बल्कि एक पैसेंजर के रूप में।

Sadak 2 फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पहली 'सड़क' के एक सीन से होती है, जिसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट पहली बार मिलते हैं। इसके बाद कहानी फिल्म के सीक्वल पर शिफ्ट हो जाती है, जिसमें पूजा भट्ट का किरदार मर चुका है और संजय दत्त उनकी यादों के सहारे अपनी जिंदगी गुज़ार रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर आलिया भट्ट नज़र आती हैं, जो नकली धर्म गुरुओं से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालना चाहती हैं। दोनों किरदार किस मोड़ पर मिलते हैं और आदित्य रॉय कपूर का फिल्म में क्या किरदार है, यह जानने के लिए यहां देखे फिल्म का पूरा ट्रेलर-
Advertisement
 

यहां देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर

 

सड़क 2 फिल्म 28 अगस्त को Disney+Hotstar पर रिलीज़ की जाएगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिलहाल सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है, जिस वजह से फिल्म निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्में रिलीज़ करने का माध्यम ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को चुना है। पिछले ही दिनों डिज़नी+ हॉटस्टार ने भी #BollywoodKiHomeDelivery के तहत 7 नई बॉलीवुड फिल्मों का ऐलान किया था, जो कि डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली हैं। इन 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' शामिल हैं।

फिल्म रिलीज़ की शुरुआती 24 जुलाई से हुई थी, जिसमें सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' फिल्म को डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था। अब जल्दी ही संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अभिनित फिल्म 'सड़क 2' को भी इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
Advertisement

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद से ही फैन्स स्टार किड्स को लेकर बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। फैन्स के इस गुस्से के बीच आलिया भट्ट की सड़क-2 का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जिसमें फैन्स की नराज़गी साफ देखी जा सकती है। फैन्स Youtube पर like से ज्यादा Dislike दे रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.