घर बैठे बुक कर पाएंगे ट्रेन की टिकट, RedBus ने लॉन्च की RedRail ऐप

रेडबस (RedBus) ने मंगलवार को रेडरेल (RedRail) ऐप लॉन्च की है जो कि यूजर्स को ऐप की मदद से घर बैठे ही ट्रेन की टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • रेडबस (RedBus) ने मंगलवार को रेडरेल (RedRail) ऐप लॉन्च की है।
  • ऐप की मदद से यूजर्स घर बैठे ही ट्रेन की टिकट बुक कर पाएंगे।
  • रेडबस 5-6 स्थानीय भाषाओं में ऐप लॉन्च करने का प्लान भी बना रही है।

RedBus ने मंगलवार को रेडरेल (RedRail) ऐप लॉन्च की है।

Photo Credit: Facebook/RedBus

रेडबस (RedBus) ने मंगलवार को रेडरेल (RedRail) ऐप लॉन्च की है जो कि यूजर्स को ऐप की मदद से घर बैठे ही ट्रेन की टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगी। ऐसी उम्मीद है कि यह सेगमेंट 3-4 सालों में कंपनी के ग्रोस टिकट वैल्यू में 10-15 प्रतिशत का योगदान देगा। आपको बता दें कि RedBus, MakeMyTrip ग्रुप की कंपनी है, जो कि अब रेडरेल (RedRail) ऐप लेकर आई है। आइए इस नई ऐप के बारे में जानते हैं कि यह कैसी काम करती है और इससे क्या फायदा होगा।


डिजिटल इस्तेमाल से बढ़ेगा व्यापार


Advertisement
RedBus के सीईओ प्रकाश संगम ने एक स्टेटमेंट में कहा कि इस स्टैंडअलोन रेडरेल ऐप को बिलकुल सही समय पर लॉन्च किया गया है, क्योंकि बीते दो सालों में बस और ट्रेन दोनों सेगमेंट में ही डिजिटल ट्रांजेक्शन और इस्तेमाल बढ़ा है। अगर मार्केट के हिसाब से बात करें तो ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग मार्केट लगभग 10 लाख डेली ट्रांजेक्शन से अधिक बढ़ा है और यह देश में बड़ा अवसर प्रदान करता है।

RedBus के यूजरबेस से मिलेगा फायदा


बस और ट्रेन यात्रियों के बीच 65 प्रतिशत ओवरलैप कंपनी के फायदे के लिए काम करता है क्योंकि कंपनी रेड रेल को आगे बढ़ाने के लिए रेडबस के बड़े यूजर्सबेस का लाभ उठाएगी।


बसे के बाद ट्रेन का बारी


Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने पहले ही इंटरसिटी बस सेगमेंट में काफी ग्रोथ हासिल की है और अब हम ऑनलाइन ट्रेन की कैटेगरी में भी हिस्सा बनाने में काम करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह सेगमेंट कुल टिकटिंग वैल्यू में 10-15 प्रतिशत योगदान देगा।' रेडबस 5-6 स्थानीय भाषाओं में ऐप लॉन्च करने का प्लान भी बना रही है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedBus, MakeMyTrip, RedRail App

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.