Google, Apple को टक्कर देने के लिए आया PhonePe का Indus ऐपस्टोर, इसमें मिलते हैं AI फीचर्स

Indus हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें टॉप पर एक टॉगल बटन मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स भाषाओं को बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 22:11 IST
ख़ास बातें
  • इंडस ऐपस्टोर अंग्रेजी और 12 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा
  • यह वीडियो-आधारित ऐप सर्च और मोबाइल-आधारित लॉगिन के साथ आता है
  • डेवलपर प्लेटफॉर्म पर ऐप लिस्टिंग पहले वर्ष के लिए निःशुल्क होगी

PhonePe Indus ऐपस्टोर में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं

PhonePe ने बुधवार, 21 फरवरी को भारत में अपना Android-आधारित मोबाइल ऐप मार्केटप्लेस, Indus ऐपस्टोर लॉन्च किया। ऐप स्टोर को संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक हाइब्रिड इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। वॉलमार्ट (Wallmart) के स्वामित्व वाली फिनटेक फर्म ने कहा कि उसका नया ऐप स्टोरफ्रंट मार्केटप्लेस में क्षेत्रीय भाषा कंटेंट की कमी की बड़ी समस्या को हल करने का इरादा रखता है। इंडस ऐपस्टोर अंग्रेजी और 12 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह वीडियो-आधारित ऐप सर्च, मोबाइल-आधारित लॉगिन और एआई-संचालित ऐप रिकमेंडेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Indus हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें टॉप पर एक टॉगल बटन मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स भाषाओं को बदल सकते हैं। टॉगल न केवल इंटरफेस पर कंटेंट की भाषा बदलता है बल्कि ऐप के नाम, ऐप ट्रेलर और वीडियो के साथ-साथ ऐप डिस्क्रिप्शन को भी बदल देता है। PhonePe ने कहा कि अनुवाद कंपनी की ओर से किया गया है।

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म यूजर्स को उन भाषाओं में सर्च रिजल्ट देखने के लिए 12 क्षेत्रीय भाषाओं में से किसी में भी सर्च करने की अनुमति देता है। PhonePe के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में लिप्यंतरण से भी रिजल्ट मिलेंगे। Android स्मार्टफोन यूजर्स यहां से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा, इंडस ऐपस्टोर के लॉन्च के समय 200,000 ऐप थे। कुछ प्रमुख ऐप्स में फ्लिपकार्ट, डिज्नी+ हॉटस्टार, मिंत्रा, जोमैटो, स्विगी, स्नैपचैट और बहुत कुछ शामिल हैं। इस संख्या में कई हजार गेम भी शामिल हैं। प्लेटफॉर्म में गेमिंग की तीन प्रमुख कैटेगरी हैं जो कैजुअल गेमिंग, हेवी गेमिंग और रियल मनी गेमिंग (RMG) हैं।
Advertisement

डेवलपर प्लेटफॉर्म पर ऐप लिस्टिंग पहले वर्ष के लिए निःशुल्क होगी लेकिन उसके बाद, वार्षिक शुल्क लगाया जाएगा। PhonePe ने यह भी कहा कि अगर अलग भुगतान गेटवे का उपयोग किया जाता है तो मार्केटप्लेस डेवलपर्स से इन-ऐप भुगतान के लिए कोई प्लेटफॉर्म फीस या कमीशन नहीं लेगा। इसके विपरीत, Apple और Google इसके लिए 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत कमीशन लेते हैं और अन्य पेमेंट सर्विस के इंटिग्रेशन की अनुमति नहीं देते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म यूजर्स को ईमेल का उपयोग करने के बजाय मोबाइल नंबर और ओटीपी-आधारित लॉगिन करने की अनुमति देता है। ऐप रिकमेंडेशन के लिए, डेवलपर प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करता है और लोकेशन डेटा का उपयोग करता है। कुछ स्मार्ट फीचर्स भी हैं जैसे कि स्मार्ट अपडेट जो लेटेस्ट वर्जन में तेजी से अपडेट करने की अनुमति देंगे।

निगम ने यह भी कहा कि ऐप डेवलपर्स के पास यह विकल्प होगा कि वे अपने ऐप में विज्ञापन दिखाएं या नहीं। जो लोग इसमें शामिल होंगे, वे जनरेटेड एड रिवेन्यू से कमीशन कमा सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PhonePe, PhonePe Indus, PhonePe Indus Appstore
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.