Paytm नहीं, Paytm Payments Bank पर हुआ RBI का एक्‍शन, दोनों अलग कंपनियां, कन्‍फ्यूजन दूर करने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

Paytm App वैसा ही है, जैसे ‘फोन पे’ और ‘गूगल पे’ ऐप हैं। बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के भी पेटीएम ऐप चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 12:52 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई का ऐक्‍शन
  • बहुत से लोग इसे पेटीएम ऐप वॉलेट और यूपीआई से जोड़ रहे
  • पेटीएम ऐप और पेमेंट्स बैंक अलग-अलग चीजें हैं

अगर आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने फोन में मौजूद पेटीएम ऐप वॉलेट मान रहे हैं और उसमें मौजूद रकम को लेकर दुविधा में हैं, तो परेशान ना हों।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank लिमिटेड पर कार्रवाई की है। उसे किसी भी नए डिपॉजिट को एक्‍सेप्‍ट करने और क्रेडिट ट्रांजैक्‍शन करने से रोक दिया गया है। 29 फरवरी के बाद से Paytm Payments Bank अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं नहीं दे पाएगा। जब से यह खबर सामने आई है, कई लोग कन्‍फ्यूजन में हैं। वह Paytm Payments Bank को Paytm ऐप समझ रहे हैं। दोनों अलग-अलग चीजें हैं। अगर आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने फोन में मौजूद पेटीएम ऐप वॉलेट मान रहे हैं और उसमें मौजूद रकम को लेकर दुविधा में हैं, तो परेशान ना हों। यह रिपोर्ट पढ़ें।  
 
 

What is Paytm Payments Bank? 

क्‍योंकि इसके नाम में ही बैंक है, इसलिए यह आपके फोन में मौजूद पेटीएम ऐप नहीं है। हालांकि ऐप में Paytm Payments Bank की सर्विसेज एक्‍सेस की जा सकती हैं। जिस तरह देश के तमाम बैंक कस्‍टमर्स का बैंक अकाउंट खोलते हैं, उसी तरह पेटीएम पेमेंट बैंक भी अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा देता है। यह सब वर्चुअली होता है। कस्‍टमर्स को वर्चुअल डेबिट कार्ड भी दिया जाता है। अकाउंट खुलने के बाद किसी भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। डिपॉजिट निकाला जा सकता है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI ट्रांजैक्‍शन जैसी सर्विसेज भी Paytm Payments Bank ऑफर करता है। हालांकि 2022 में ही RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से बैन कर दिया था। 
   

What is Paytm App?

Paytm App वैसा ही है, जैसे ‘फोन पे' और ‘गूगल पे' ऐप हैं। बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के भी पेटीएम ऐप चलाया जा सकता है। सिर्फ आपको अपने उस मोबाइल नंबर से रजिस्‍टर करना होता है, जो आपके किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक है और उसमें ट्रांजैक्‍शन होता रहता है। लॉग-इन करने के बाद पेटीएम वॉलेट में पैसे लोड करके या सीधे UPI को लिंक करके पेटीएम ऐप चलाया जाता है। पेटीएम की इस सर्विस पर RBI ने कोई ऐक्‍शन नहीं लिया है। 
 

Paytm App और Paytm Payments Bank हैं अलग कंपनियां 

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पिछले साल कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड यानी  PPBL और Paytm ऐप के मालिकाना हक वाली वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (OCL) दो अलग कंपनियां हैं। 
PPBL, पेटीएम की ग्रुप कंपनी है, जिसमें उसकी 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.