Paytm फर्स्ट गेम्स लेकर आ रहा है गेमिंग टूर्नामेंट, जीतने वालों को 4 लाख का इनाम

कंपनी का दावा है कि Paytm First Games पहले से ही भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता गेमिंग डेस्टिनेशन है और इस प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना आधे मिलियन यानी 5 लाख से अधिक एक्टिव गेमर्स आते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • इस टूर्नामेंट में खेलना होगा Clash Royale गेम
  • पेटीएम फर्स्ट गेम्स के इस टूर्नामेंट के लिए खुल चुके हैं रजिस्ट्रेशन
  • Paytm और SuperCell के इस टूर्नामेंट में है 4 लाख रुपये की पूल राशि

Paytm First Games के टूर्नामेंट में 4 लाख की पूल राशि है

Paytm First गेम्स ने आज SuperCell के साथ साझेदारी के तहत Esports में एंटी ली है। कंपनी इसकी शुरुआत लोकप्रिय 'क्लैश रोयाल' ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट को भारत में ला रही है। Paytm ने इसकी जानकारी एक बयान जारी कर दी है। मोबाइल गेमिंग टूर्नामेंट 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, और इसमें 512 खिलाड़ी 4 लाख रुपये की पूल राशि जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए देश भर के गेमर्स पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं।

सुपरसेल द्वारा डेवलप किया गया Class Royale गेम दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय गेम है और इसे दो या चार खिलाड़ियों (1v1 या 2v2 के रूप में) द्वारा लाइव खेला जा सकता है। टूर्नामेंट का आयोजन ऑनलाइन, सिगंल-एलिमिनेशन के रूप में किय जाएगा और इसमें भारत के सभी बेस्ट क्लैश रोयाल खिलाड़ी शामिल होंगे। भागीदारी और इनाम राशि दोनों के लिहाज से यह भारत का सबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट होगा।
Advertisement

पेटीएम फर्स्ट गेम्स के सीओओ सुधांशु गुप्ता ने कहा, (अनुवादित) ''Clash Royale गेम के साथ हम ई-स्पोर्टिंग लीग में प्रवेश कर रहे हैं और भारतीय प्रशंसकों के लिए वैश्विक मोबाइल गेमिंग का बेस्ट ला रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि यह लॉकडाउन अवधि के दौरान स्ट्रैस बस्टर के रूप में अच्छा काम करेगा और गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों को आपस में जोड़े रखेगा। टूर्नामेंट के चारों ओर उत्साह बढ़ाने और इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए हम YouTube और Paytm इनबॉक्स पर अंतिम राउंडों को लाइव दिखाएंगे।”

पेटीएम का दावा है कि Paytm First Games पहले से ही भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता गेमिंग डेस्टिनेशन है और इस प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना आधे मिलियन यानी 5 लाख से अधिक एक्टिव गेमर्स आते हैं। पिछले एक महीने में इसमें 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें 75,000 से अधिक नए प्लेयर्स हर दिन इस प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm app, Paytm First, Paytm First Games
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.