पेटीएम में नए अपडेट के साथ आए कई सारे काम के नए फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2017 18:13 IST
डिजिटल पेमेंट ब्रांड पेटीएम ने नए फ़ीचर के साथ ऐप को अपडेट कर दिया है। अब ऐप में पैसे जोड़ना और भुगतान करना पहले से ज्यादा आसान होगा। इसके साथ ही पेटीएम ने बैंक में ट्रांसफर के लिए व्यापारियों के लिए लिमिट बढ़ाते हुए 50,000 रुपये कर दी है।  पेटीएम के मुताबिक, इस अपडेट के साथ ही कम कीमत वाले स्मार्टफोन और धीमे नेटवर्क पर भी ऐप पहले से तीन गुना ज्यादा तेजी से काम करेगा।

पेटीएम ऐप में अब एक सिंगल स्क्रीन पर ही पैसे जोड़े जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि अब पहले से तेजी से पैसे जोड़ने के साथ ही यूज़र तेजी से काम कर पाएंगे। पेटीएम अपडेट के साथ ही, यूज़र अब अपने फिंगरप्रिंट को पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा नए अपडेट के साथ ही पेटीएम ऐप में नए तरीके से भुगतान भी कर सकते हैं। यूज़र अब पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपने डिवाइस की इमेज गैलरी से रिसीवर के क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके लिए, व्हाट्सऐप या ईमेल से मिले क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए  यूज़र को स्क्रीन के ऊपर दांये कोने में गैलरी विकल्प से स्कैन पटीएम क्यूआर पर टैप करना होगा।

पेटीएम ने पेटीएम कम्युनिटी फोरम नाम से यूज़र की मदद के लिए एक नया फ़ीचर भी लॉन्च किया है। कम्युनिटी फोरम फ़ीचर को पेटीएम ऐप में ही इंटिग्रेट किया गया है।
Advertisement

वहीं बात करें व्यापारियों की, तो अब नॉन-केवाईसी व्यापारी 50,000 रुपये तक के रुपये एक बार में स्वीकार कर सकते हैं। इससे पहले यह लिमिट 20,000 रुपये तक थी। खुद को व्यापारी बताने वाले यूज़र की लिमिट 20,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर पैसे इससे ज्यादा होते हैं तो इसे सीधे व्यापारी के बैंक अकाउंट में प्रोसेस करना होगा। इस पैसे को हर रोज मध्यरात्रि में सेटल किया जाएगा। पेटीएम का कहना है कि यूज़र को किसी तरह का सेटलमेंट चार्ज नहीं देना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.