PC यूजर्स की मौज! फ्री मिल रहे हैं 3 हजार नए गेम्स

Windows 11 के रिलीज के साथ Android यूजर्स के लिए प्रोडक्टिविटी के द्वार भी खुल गए, क्योंकि इसमें Android ऐप्स चलाने की क्षमता को जोड़ा गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 19:48 IST
ख़ास बातें
  • PC में अब यूजर्स के खेलने के लिए 3,000 से ज्यादा फ्री गेम्स उपलब्ध हैं
  • Asphalt 9, Badland और Clash of Clans जैसे पॉपुलर गेम्स भी फ्री हैं
  • EA, Activison Blizzard और Konami से Microsoft ने की है साझेदारी
Windows 11 के रिलीज के साथ Android यूजर्स के लिए प्रोडक्टिविटी के द्वार भी खुल गए, क्योंकि इसमें Android ऐप्स चलाने की क्षमता को जोड़ा गया। आप विंडोज 11 में कई पॉपुलर एंड्रॉयड ऐप्स को चला सकते हैं और इसे एक कदम आगे ले जाते हुए Microsoft ने आखिरकार प्लेटफॉर्म पर गेमर्स के लिए Play Games PC स्टोर को जोड़ दिया है, जिससे अब यूजर्स के खेलने के लिए 3,000 से ज्यादा फ्री गेम्स उपलब्ध हैं।

Google ने पहले Play Games PC स्टोर के जरिए Windows 11 पर Android गेम्स लाने की अपनी योजना की घोषणा की थी और अब लंबे समय से बीटा फेज़ में रहने के बाद, यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें गेमर्स के लिए अब कई फीचर्स और गेमिंग टाइटल्स को जोड़ा गया है। फ्री गेम्स की लाइब्रेरी में 3,000 से ज्यादा गेम्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार के गेम शामिल हैं, जिनमें Asphalt 9: Legends, Badland और Clash of Clans जैसे पॉपुलर गेम्स भी शामिल हैं। इसके लिए Google ने कई प्रमुख गेम पब्लिशर के साथ साझेदारी भी की है, जिनमें EA, Activison Blizzard और Konami जैसे बड़े नाम हैं।

Windows पर Android गेम्स खेलने के लिए, यूजर्स को Play Games PC ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद यूजर्स अपने Google अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं और उपलब्ध गेम्स की लाइब्रेरी ब्राउज कर सकते हैं। गेम्स को सीधे ऐप से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, अब Xbox और PS5 कंट्रोलर्स के लिए सपोर्ट भी जोड़ा गया है, जिसके बाद यूजर्स इन कंट्रोलर्स के जरिए कंपेटिबल गेम्स को खेल सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Play Games, Play Games PC
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.