Swiggy और Zomato पर खाना ऑर्डर करना हो सकता है महंगा

यह नियम नए साल यानी एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। एक्‍सपर्ट का मानना है कि इस अपडेट का असर कंस्‍यूमर्स और छोटे रेस्टोरेंट दोनों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 21:26 IST
ख़ास बातें
  • नए साल यानी एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा नियम
  • ऐप से किए जाने वाले ऑर्डर पर ज्‍यादा चार्ज लगा सकते हैं रेस्‍टोरेंट
  • इसका सीधा असर कंस्‍यूमर्स पर पड़ सकता है

जीएसटी काउंसिल ने अपनी 45वीं मीटिंग में स्विगी और जोमैटो समेत फूड ड‍िलिवरी प्लेटफॉर्मों के लिए उनके बोर्ड पर मौजूद रेस्‍टोरेंट की ओर से GST का भुगतान करने की सिफारिश की थी।

Photo Credit: Swiggy

स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) जैसे प्लेटफॉर्म्‍स से खाना ऑर्डर करना जल्द महंगा हो सकता है। इन फूड एग्रीगेटर्स को उनके प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर किए गए कुक्‍ड फूड पर सभी रेस्‍टोरेंट्स की ओर से पांच फीसदी GST देने का निर्देश दिया गया है। यह नियम नए साल यानी एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। एक्‍सपर्ट का मानना है कि वित्‍त मंत्रालय के इस अपडेट का असर कंस्‍यूमर्स और छोटे रेस्टोरेंट दोनों पर पड़ेगा। जीएसटी काउंसिल ने सितंबर में अपनी 45वीं मीटिंग में स्विगी और जोमैटो समेत फूड ड‍िलिवरी प्लेटफॉर्मों के लिए उनके बोर्ड पर मौजूद रेस्‍टोरेंट की ओर से GST का भुगतान करने की सिफारिश की थी। इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी करके बताया कि नया नियम 1 जनवरी से लागू होगा।

इस अपडेट के तहत फूड एग्रीगेटर्स को उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी रेस्‍टोरेंट से GST कलेक्‍ट करना और जमा करना होगा। इसका मतलब है कि रेस्‍टोरेंट से मिलने वाले हर ऑर्डर के लिए फूड एग्रीगेटर्स को अलग GST एंट्री रखनी होगी। इस व्यवस्था का पालन करने के लिए इन प्‍लेटफॉर्म्‍स को अतिरि‍क्‍त रिसोर्सेज की जरूरत होगी, जिससे उनकी कॉस्‍ट बढ़ेगी। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि पांच फीसदी GST मौजूदा 18 फीसदी GST के ऊपर होगा।

इस मामले पर Deloitte India के पार्टनर एस. मणि ने कहा कि कंस्‍यूमर्स को 1 जनवरी से उनके ई-कॉम फूड बिलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ई-कॉमर्स फूड ऑपरेटरों के कम्‍प्‍लायंस लोड में भी बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। 

इस बदलाव की वजह से छोटे रेस्‍टोरेंट मालिकों और फूड शॉप्‍स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिलने वाले सभी ऑर्डर पर पांच फीसदी GST देना होगा। इससे उनकी कमाई पर असर पड़ सकता है। इस वजह से वह स्विगी और जोमैटो ऐप से किए जाने वाले ऑर्डर पर ज्‍यादा चार्ज लगा सकते हैं। इसका सीधा असर कंस्‍यूमर्स पर होगा। 

टैक्‍स एक्‍सपर्ट ने Gadgets 360 को बताया कि जो छोटे रेस्‍टोरेंट मालिक GST के दायरे में आते हैं, उनका सालाना   रेवेन्‍यू 40,00,000 रुपये से कम है। उन्‍हें सामान्य परिदृश्य में GST का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। 
Advertisement

कुछ स्‍टेकहोल्‍डर्स इसे पॉजिटिव मानते हैं और कॉम्पि‍टिशन के लिए अच्छे कदम के रूप में देखते हैं। सरकारी अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इस बदलाव से निश्चित ही टैक्‍स चोरी को रोकने में कुछ हद तक मदद मिलेगी। 

इस बदलाव पर पिज्जा कॉर्नर Sizzlin Slices के मालिक सरबजीत सिंह ने कहा कि इससे मार्केट में छोटे प्‍लेयर प्रभावित होंगे। उनके कस्‍टमर बेस पर असर पड़ेगा। लॉकडाउन में स्विगी के जरिए बिक्री शुरू करने वाले दिल्ली के एक स्ट्रीट सैंडविच शॉप मालिक गौतम कुमार ने कहा कि हम पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। नियमों में छूट मिलने के साथ ही लोगों ने बड़े रेस्‍टोरेंट का रुख करना शुरू कर दिया है। स्विगी और जोमैटो ने इस मामले में कोई कमेंट नहीं किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GST, Swiggy, zomato, Ordering food, GST increase
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.