अब बिना Facebook अकाउंट कीजिए Messenger पर चैट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:09 IST
आपका कोई Facebook अकाउंट नहीं है, फिर भी इस सोशल मीडिया कंपनी के Messenger ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो चिंता की बात नहीं। अब आपको फेसबुक के Messenger ऐप पर साइन अप करने के लिए बस एक फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी। जी हां, कंपनी ने बुधवार को ही यह नया फीचर लॉन्च किया है।

इस साल की शुरुआत में Facebook ने अपने Messenger ऐप को डेवलपर्स के लिए ओपन किया और कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग का कहना था कि वह यूजर को सीधे रिटेलर, रेस्टोरेंट और अन्य बिजनेस से सीधा कनेक्ट करना चाहते हैं।
Advertisement

नए अपडेट के बाद जब भी यूजर Messenger ऐप को चलाएंगे, तो उन्हें एक और ऑप्शन मिलेगा। इसमें लिखा होगा, "Not on Facebook?"। अब यूजर अपना नाम, फोन नंबर और एक फोटो देकर साइन अप कर सकते हैं।

Facebook की मोबाइल मैसेजिंग सर्विस का दुनिया भर में करीब 600 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हाल के दिनों में, इस ऐप में गेम्स और वीडियो कॉलिंग जैसे कई फीचर जोड़े गए हैं। वहीं, Facebook के सोशल नेटवर्क वेबसाइट को 1.4 बिलियन यूजर इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

साइन अप करने के नए तरीके को सबसे पहले कनाडा, अमेरिका, पेरू और वेनेजुएला में रोल आउट किया गया है। कंपनी ने इसकी घोषणा एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की।
Advertisement

इसमें लिखा है, ''इस अपडेट के साथ ज्यादा लोग Messenger पर उपलब्ध सभी फीचर का लुत्फ उठा सकेंगे, जिसमें फोटो, वीडियो, ग्रुप चैट, वॉय्स एंड  वीडियो कॉलिंग और स्टीकर्स जैसे फीचर शामिल हैं। बस आपको एक फोन नंबर की जरूरत है। फेसबुक अकाउंट वाले लोगों के इसके जरिए Messenger  ऐप पर लॉग इन करने के कई फायदे हैं। लोग आसानी से अपने फेसबुक फ्रेंड्स और कॉन्टेक्ट्स को मैसेज कर सकते हैं, उनके फेसबुक मैसेज को एक्सेस भी कर सकते हैं। और मोबाइल डिवाइस, वेब व टैबलेट पर मल्टी-डिवाइस मैसेजिंग का फायदा उठा सकते हैं।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.