इस मोबाइल गेम को खेलने पर मिल सकता है अंतरिक्ष जाने का मौका

इस मोबाइल गेम को खेलने पर मिल सकता है अंतरिक्ष जाने का मौका
ख़ास बातें
  • पनी मोबाइल गेम इस्तेमाल करने वाले यूज़र में से एक को अंतरिक्ष भेजेगी
  • अभी इस मोबाइल गेम को रिलीज नहीं किया गया है
  • हर साल एक शख्स को कंपनी द्वारा भेजा जाएगा अंतरिक्ष
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी कोहू इंटरटेनमेंट के स्पेस नेशन एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के लिए 2.2 मिलियन यूरो जुटा लिया है। कंपनी ने यह राशि मोबाइल गेम के लिए क्राउड फंडिंग के ज़रिए मात्र 2 दिन में जुटाई है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी मोबाइल गेम इस्तेमाल करने वाले यूज़र में से एक को अंतरिक्ष भेजेगी।

स्पेस नेशन एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम मोबाइल गेम लोगों को असली अंतरिक्षयात्री की तरह ट्रैनिंग देगा। उन्हें रियल वर्ल्ड के एडवेंचर में हिस्सा लेना होगा और लीडरबोर्ड पर आगे बढ़ना होगा। ऐप में तीन किस्म की चुनौतियों का सामना करना पडे़गा- शारीरिक, मांसिक और सामाजिक।ट
 
spacenation

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है, "प्वाइंट जुटाने के लिए यूज़र को उन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिनसे उनका शारीरिक, मांसिक और सामाजिक विकास होता है। ऐप का सबसे बेहतरीन उम्मीदवार अब एक एस्ट्रोनॉट ट्रैनिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। और हर साल हम एक शख्स को अंतरिक्ष ले जाने के लिए चुनेंगे।"

मोबाइल गेम के टॉप 100 यूज़र का रियल एस्ट्रोनॉट ट्रैनिंग में आकलन किया जाएगा। और उन्हें अगले साल की शुरुआत में दो हफ्ते के लिए ट्रैनिंग बूट कैंप के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद 12 चुने गए खिलाड़ी एक इनटरेक्टिव फिल्म सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे। यहां पर एक शख्स को चुना जाएगा जो अंतरिक्ष जाएगा। क्राउडफंडिंग के ज़रिए कोहू का लक्ष्य 4.9 मिलियन यूरो जुटाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »