आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म

Netflix के खिलाफ टेक्सास में मुकदमा दायर किया गया है। कंपनी पर यूजर्स और बच्चों का डेटा बिना अनुमति इकट्ठा करने और लत लगने वाले फीचर्स इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2026 20:38 IST
ख़ास बातें
  • टेक्सास में Netflix के खिलाफ डेटा कलेक्शन को लेकर केस दर्ज हुआ
  • कंपनी पर लत लगने वाले ऑटो-प्ले फीचर्स इस्तेमाल करने का आरोप लगा
  • Netflix ने सभी आरोपों को गलत और भ्रामक बताया

Netflix पर यूजर्स का डेटा बिना अनुमति इकट्ठा करने का आरोप लगाया गया है

Photo Credit: Unsplash/ Thibault Penin

Netflix के खिलाफ अमेरिका के टेक्सास राज्य में मुकदमा दायर किया गया है। टेक्सास के Attorney General Ken Paxton ने आरोप लगाया है कि कंपनी यूजर्स, खासतौर पर बच्चों और परिवारों का डेटा उनकी जानकारी या सहमति के बिना इकट्ठा कर रही थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि Netflix ने ऐसे डिजाइन फीचर्स का इस्तेमाल किया, जिनका मकसद लोगों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना था।

टेक्सास अटॉर्नी जनरल ऑफिस का दावा (via BBC) है कि Netflix यूजर्स की हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर रहा था। इसमें लोग किस कंटेंट पर क्लिक करते हैं, कितनी देर तक देखते हैं और किस चीज पर ज्यादा समय बिताते हैं जैसी जानकारियां शामिल बताई गई हैं। शिकायत में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म पर होने वाली हर हरकत को एक डेटा पॉइंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि Netflix ने खुद को दूसरी बड़ी टेक कंपनियों से अलग दिखाया था। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पूर्व CEO Reed Hastings ने पहले कहा था कि Netflix यूजर डेटा को बेचने या उससे कमाई करने का काम नहीं करेगा। लेकिन टेक्सास अधिकारियों का आरोप है कि कंपनी ने बाद में बड़े स्तर पर यूजर डेटा प्रोसेस करना शुरू कर दिया।

शिकायत में "addictive" डिजाइन फीचर्स का भी जिक्र किया गया है। इसमें ऑटो-प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से लगातार कंटेंट चलता रहता है। अधिकारियों का कहना है कि इससे यूजर्स लंबे समय तक स्क्रीन पर बने रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के बाद Netflix ने कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म से जुटाए गए डेटा को कमर्शियल डेटा ब्रोकर्स के साथ भी शेयर करना शुरू किया। आरोप है कि इससे कंपनी को विज्ञापन और दूसरी कमाई बढ़ाने में मदद मिली।

Advertisement

टेक्सास सरकार का कहना है कि Netflix ने राज्य के उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन किया है। अधिकारियों ने कोर्ट से मांग की है कि कंपनी कथित तौर पर गलत तरीके से जुटाया गया डेटा डिलीट करे और बच्चों के प्रोफाइल्स में ऑटो-प्ले फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद करे।

वहीं Netflix ने इन आरोपों को खारिज किया है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि यह मुकदमा गलत और भ्रामक जानकारी पर आधारित है। Netflix का कहना है कि वह यूजर्स की प्राइवेसी को गंभीरता से लेता है और हर देश के डेटा प्रोटेक्शन कानूनों का पालन करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.