22 लाख से ज्‍यादा भारतीय Whatsapp अकाउंट्स जून में हुए बैन, जानें इस कार्रवाई की वजह

‘इंडिया मंथली र‍िपोर्ट अंडर द इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नॉलजी रूल्स, 2021’ में यह फैक्‍ट्स सामने आए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 17:16 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने कहा- सर्विसेज का दुरुपयोग रोकने में हैं नंबर वन
  • यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए तकनीक पर किया है निवेश
  • मार्च में भी वॉट्सऐप ने 18 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगाया था

अकाउंट पर बैन लगाने के लिए 426 रिक्‍वेस्‍ट और 16 शिकायतें सुरक्षा कारणों से की गई थीं। इसके बाद 64 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।

नए आईटी नियमों का पालन करते हुए मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप (Whatsapp) ने जून महीने में भारत में 22 लाख से ज्‍यादा वॉट्सऐप अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। प्‍लेटफॉर्म को कुल 632 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 64 पर कार्रवाई की गई। ‘इंडिया मंथली र‍िपोर्ट अंडर द इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नॉलजी रूल्स, 2021' में यह फैक्‍ट्स सामने आए हैं। एक बयान में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज के बीच दुरुपयोग को रोकने में वॉट्सऐप इंडस्ट्री लीडर है। पिछले कुछ साल में हमने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर हाईटेक तकनीकों, डेटा साइंटिस्‍ट और एक्‍सपर्ट व तमाम प्रक्रियाओं में निवेश किया है।

कंपनी ने भारतीय कानूनों और वॉट्सऐप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने पर कुछ अकाउंट्स पर कार्रवाई की है। अपनी रिपोर्ट में वॉट्सऐप ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्‍लेटफॉर्म ने जून में भारत में 2.2 मिलियन यानी 22 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अकाउंट पर बैन लगाने के लिए 426 रिक्‍वेस्‍ट और 16 शिकायतें सुरक्षा कारणों से की गई थीं। इसके बाद 64 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई। 

वॉट्सऐप दुर्व्यवहार से कैसे निपटता है? इसके तहत रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर्स की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देने और कार्रवाई करने के अलावा वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे टूल्‍स और रिर्सोसेज भी तैनात करता है, जो गलत व्‍यवहार को रोकते हैं। 

WhatsApp का कहना है कि अपने टूल का इस्‍तेमाल करके दुर्व्यवहार का पता लगाना तीन फेज में संचालित होता है: रजिस्ट्रेशन के दौरान, मैसेजिंग के दौरान और नेगेटिव फीडबैक के रेस्‍पॉन्‍स में। वॉट्सऐप के अनुसार, एनालिस्‍ट की एक टीम इन फंक्शन्स का मूल्यांकन करती है। 
Advertisement

वॉट्सऐप से किसी भी शिकायत के लिए यूजर wa@support.whatsapp.com पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए भी संदिग्ध अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे पहले मार्च में वॉट्सऐप ने 1.85 मिलियन (18 लाख) से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.