भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!

Meta एक नए स्टैंडअलोन ऐप Instants पर काम कर रही है, जो डिसअपीयरिंग फोटोज पर फोकस करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Meta Instants नाम के स्टैंडअलोन ऐप पर काम कर रही
  • ऐप में Snapchat स्टाइल डिसअपीयरिंग फोटो फीचर मिलेगा
  • फिलहाल ऐप इंटरनल टेस्टिंग फेज में है

Instants में Snapchat स्टाइल डिसअपीयरिंग फोटो फीचर मिलेगा

Photo Credit: Unsplash

Meta एक नए स्टैंडअलोन ऐप पर काम कर रही है, जो खासतौर पर डिसअपीयरिंग फोटोज शेयर करने पर फोकस करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप फिलहाल इंटरनल प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसे बाहर के यूजर्स के साथ टेस्ट नहीं किया जा रहा है। नया ऐप देखने में काफी हद तक Snapchat के शुरुआती कॉन्सेप्ट जैसा बताया जा रहा है, जहां भेजी गई तस्वीरें कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाती हैं।

Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप का नाम “Instants” रखा गया है। मोबाइल डेवलपर Alessandro Paluzzi द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में इस ऐप का इंटरफेस सामने आया है, जिसमें “Share disappearing photos with friends” लिखा दिखता है। Meta के एक स्पोक्सपर्सन ने पब्लिकेशन को पुष्टि की है कि Instants नाम का यह स्टैंडअलोन ऐप फिलहाल सिर्फ कंपनी के अंदर टेस्ट हो रहा है और इसे अभी एक्सटर्नल यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि “Instants” नाम का फीचर पहले से Instagram के मेन ऐप में भी टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram ने कुछ यूजर्स के साथ इस फीचर को लिमिटेड लेवल पर ट्रायल किया है। पहले इसे “Shots” नाम से जाना जा रहा था, जिसे बाद में Instants कहा जाने लगा। Meta का कहना है कि यह टेस्ट कुछ चुनिंदा देशों में किया गया है।

रिपोर्ट का कहना है कि Instagram के Help Center के अनुसार, Instants फीचर के जरिए यूजर्स अपने डायरेक्ट मैसेज इनबॉक्स में जल्दी से डिसअपीयरिंग फोटोज भेज सकते हैं। फोटो खोलने के बाद वह गायब हो जाती है और भेजने के 24 घंटे के अंदर अपने आप एक्सपायर हो जाती है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के साथ काम करता है, जिन्हें आप फॉलो करते हैं और जो आपको वापस फॉलो करते हैं। इसके अलावा, इन फोटोज को एडिट करने का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब Instagram ने डिसअपीयरिंग मैसेजिंग से जुड़े फीचर्स पेश किए हों। साल 2016 में प्लेटफॉर्म ने डिसअपीयरिंग टेक्स्ट और फोटो मैसेजिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद 2020 में Vanish Mode लॉन्च किया गया, जिसमें DM थ्रेड में ऊपर की तरफ स्वाइप करने पर मैसेज अपने आप गायब हो जाते हैं। ये दोनों फीचर्स अभी भी Instagram ऐप में मौजूद हैं, लेकिन Instants को डिसअपीयरिंग कंटेंट भेजने का एक नया और अलग तरीका माना जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.