Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती

Meta ने पुष्टि की है कि उसके AI आधारित Instagram अकाउंट रिकवरी सिस्टम में खामी का फायदा उठाकर हैकर्स ने 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स पर कब्जा कर लिया। कंपनी ने प्रभावित अकाउंट्स को सुरक्षित करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2026 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने AI रिकवरी सिस्टम में सुरक्षा खामी की पुष्टि की
  • 20 हजार से ज्यादा Instagram अकाउंट्स प्रभावित होने की बात सामने आई
  • कंपनी ने प्रभावित सिस्टम बंद कर अतिरिक्त सुरक्षा जांच शुरू की

Meta के AI रिकवरी सिस्टम की खामी से हजारों Instagram अकाउंट प्रभावित हुए

Photo Credit: Pexels/ Solen Feyissa

Meta ने पुष्टि की है कि उसके AI आधारित Instagram अकाउंट रिकवरी सिस्टम में मौजूद एक खामी का फायदा उठाकर हैकर्स ने 20 हजार से ज्यादा Instagram अकाउंट्स पर कब्जा कर लिया। कंपनी के मुताबिक यह समस्या High Touch Support (HTS) टूल में पाई गई, जिसे लॉक हुए Instagram अकाउंट्स को रिकवर करने के लिए तैयार किया गया था। इस खामी की मदद से अटैकर्स पासवर्ड रीसेट लिंक हासिल कर पा रहे थे और उन अकाउंट्स को एक्सेस कर रहे थे जिनमें Two-Factor Authentication (2FA) इनेबल नहीं था।

Meta की ओर से यह तब कन्फर्म किया गया है जब पिछले कुछ हफ्तों से कई Instagram यूजर्स अपने अकाउंट्स से लॉक होने की शिकायत कर रहे थे। BleepingComputer की रिपोर्ट के मुताबिक Meta ने Maine Office of the Attorney General को भेजे गए डेटा ब्रीच नोटिफिकेशन में इस घटना की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसे 31 मई 2026 को इस खामी का पता चला था और जांच में सामने आया कि अनधिकृत लोग इसका इस्तेमाल करके Instagram अकाउंट्स के पासवर्ड रीसेट कर रहे थे।

Meta का मानना है कि पहला सफल हमला 17 अप्रैल 2026 के आसपास हुआ था। Meta के अनुसार दुनिया भर में 20 हजार से ज्यादा Instagram अकाउंट्स इस घटना से प्रभावित हुए हैं।

404 Media की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने Meta के AI सपोर्ट वर्कफ्लो में मौजूद एक बड़ी कमजोरी का फायदा उठाया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि HTS सिस्टम यह ठीक से जांच नहीं कर पा रहा था कि अकाउंट रिकवरी के दौरान दिया गया ईमेल एड्रेस वास्तव में संबंधित Instagram अकाउंट से जुड़ा है या नहीं।

बताया जा रहा है कि अटैकर्स AI सपोर्ट बॉट को यह विश्वास दिलाने में सफल हो जाते थे कि नया ईमेल एड्रेस अकाउंट का वैध ईमेल है। इसके बाद वे पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट भेजते थे और रीसेट कोड हासिल करके अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते थे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का असर कुछ बड़े अकाउंट्स पर भी पड़ा, जिनमें Barack Obama White House, Sephora और Chief Master Sergeant of Space Force जैसे अकाउंट्स शामिल हैं।

Meta का कहना है कि वह यह निश्चित तौर पर नहीं बता सकती कि अटैकर्स ने कौन-कौन सा डेटा एक्सेस किया। हालांकि प्रभावित अकाउंट्स से ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, जन्मतिथि, प्रोफाइल डिटेल्स, फोटो, वीडियो, स्टोरीज, डायरेक्ट मैसेज, अकाउंट एक्टिविटी और लिंक्ड सर्विसेज की जानकारी एक्सपोज होने की आशंका है।

खामी सामने आने के बाद Meta ने HTS रिकवरी सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने इस टूल के जरिए बनाए गए सभी पासवर्ड रीसेट लिंक भी अमान्य कर दिए हैं। इसके अलावा प्रभावित यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी जांच लागू की गई है और पासवर्ड रीसेट अनिवार्य किया गया है।

Advertisement

Meta का कहना है कि वह ईमेल वेरिफिकेशन प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के बाद ही इस सिस्टम को दोबारा शुरू करेगी। साथ ही कंपनी अपने अन्य अकाउंट रिकवरी सिस्टम्स को भी रिव्यू कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.