आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह

एक मैलिशियस NPM पैकेज WhatsApp Web API बनकर मैसेज और अकाउंट एक्सेस चोरी करता पाया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 15:55 IST
ख़ास बातें
  • lotusbail नाम का npm पैकेज WhatsApp डेटा चोरी करता पाया गया
  • पैकेज अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है
  • सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने तुरंत हटाने की सलाह दी

Photo Credit: Pixabay

एक खतरनाक NPM पैकेज सामने आया है, जो खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर डेवलपर्स और यूजर्स के WhatsApp अकाउंट्स और मैसेजेज चोरी कर रहा था। यह पैकेज पिछले कम से कम छह महीनों से npm रजिस्ट्री पर मौजूद था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। मामला सामने आने के बाद डेवलपर्स और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के बीच चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह सिर्फ डेटा चोरी तक सीमित नहीं था, बल्कि अकाउंट पर लंबे समय तक कंट्रोल भी हासिल कर सकता था।

सप्लाई-चेन सिक्योरिटी कंपनी Koi Security के रिसर्चर्स के मुताबिक, यह मैलिशियस पैकेज WhiskeySockets Baileys नाम के पॉपुलर प्रोजेक्ट का फोर्क था और npm पर lotusbail नाम से पब्लिश किया गया था। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह एक वैध WhatsApp Web API लाइब्रेरी जैसा काम करता था, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन बैकएंड में यह WhatsApp के ऑथेंटिकेशन टोकन, सेशन कीज, कॉन्टैक्ट लिस्ट, मीडिया फाइल्स और भेजे व मिले सभी मैसेज रिकॉर्ड कर रहा था।

रिसर्च में सामने आया कि यह पैकेज WhatsApp के WebSocket कम्युनिकेशन को रैप कर लेता था। इसका मतलब यह था कि ऐप के जरिए गुजरने वाला हर मैसेज पहले इसी मालवेयर से होकर जाता था। लॉगिन के समय यूजर की क्रेडेंशियल्स कैप्चर हो जाती थीं और हर इनकमिंग व आउटगोइंग मैसेज रिकॉर्ड कर लिया जाता था। चोरी किए गए डेटा को बाहर भेजने से पहले RSA, AES एन्क्रिप्शन, Unicode ट्रिक्स और कंप्रेशन जैसी कई लेयर की ऑबफुस्केशन का इस्तेमाल किया गया, ताकि इसे पकड़ना मुश्किल हो जाए।

सबसे गंभीर बात यह रही कि यह पैकेज अटैकर के डिवाइस को WhatsApp अकाउंट से लिंक भी कर देता था, ठीक वैसे ही जैसे नया डिवाइस पेयर किया जाता है। इसका नतीजा यह होता था कि भले ही बाद में यह npm पैकेज सिस्टम से हटा दिया जाए, अटैकर को अकाउंट का एक्सेस बना रहता था। यह एक्सेस तब तक खत्म नहीं होता, जब तक यूजर WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर खुद से लिंक्ड डिवाइसेज को रिमूव न करे।

Koi Security के मुताबिक, lotusbail में 27 अलग-अलग इनफिनिट लूप ट्रैप्स भी थे, जिनका मकसद डिबगिंग और एनालिसिस को और मुश्किल बनाना था। यही वजह मानी जा रही है कि यह पैकेज इतने लंबे समय तक किसी की नजर में आए बिना npm पर मौजूद रहा।

Advertisement

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि जिन डेवलपर्स ने गलती से इस पैकेज का इस्तेमाल किया है, वे इसे तुरंत अपने सिस्टम से हटाएं और अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर Linked Devices सेक्शन जरूर चेक करें। साथ ही, Koi Security का कहना है कि सिर्फ सोर्स कोड देखने से ही किसी पैकेज की सेफ्टी तय नहीं की जा सकती, बल्कि रनटाइम बिहेवियर और आउटबाउंड कनेक्शन्स पर नजर रखना भी उतना ही जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NPM, WhatsApp, Cyber Security, Malware Alert, Developer News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.