LinkedIn पर जॉब सर्च करते हुए खेल सकेंगे गेम, कर्मचारियों के स्कोर से मिलेगी कंपनी को रैंक!

जबकि LinkedIn ने अपने यूजर्स को गेम पेश करने की अपनी योजना की पुष्टि की है, प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गेम की संख्या और शैली के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • LinkedIn अपने प्लेटफॉर्म पर गेम्स जोड़ सकता है
  • इसमें कम से कम तीन गेम्स मौजूद होंगे
  • फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है
LinkedIn एक जॉब सर्च और बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसने अब अपने प्लेटफॉर्म पर एक बिल्कुल नया फीचर जोड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर अब लोग नौकरी की तलाश करते हुए गेम्स खेल सकते हैं। इस फैसले के बाद लिंक्डइन फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स में से एक बन गया है, जिन्होंने इन-ऐप गेम्स जोड़ने का प्रयोग किया है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, लिंक्डइन अपने ऐप पर कई पजल-बेस्ड गेम लाने पर काम कर रहा है, जिनमें से तीन को “Blueprint”, “Queens” और “Crossclimb” कहा जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पब्लिकेशन से अपनी गेमिंग प्लानिंग की पुष्टि की, लेकिन अपकमिंग गेम के लिए लॉन्च विंडो का खुलासा नहीं किया।
Advertisement

रिपोर्ट में लिंक्डइन के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, "हम लिंक्डइन अनुभव के भीतर पहेली-आधारित गेम जोड़कर देख रहे हैं ताकि थोड़ा मजा आ सके, रिलेशन में गहराई आ सके और बातचीत के अवसर बढ़ सकें।"

ऐप रिसर्चर नीमा ओउजी को इन-ऐप LinkedIn गेम्स के सबूत भी मिले, उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किए थे, जो सुझाव देते हैं कि प्लेटफॉर्म पर कंपनियों को उनके कर्मचारियों के स्कोर के आधार पर गेम में रैंक किया जाएगा। स्क्रीनशॉट तीन गेम दिखाते हैं - "ब्लूप्रिंट", "क्वींस" और "क्रॉसक्लिंब", जो सभी पहेली-आधारित गेम लगते हैं।
Advertisement
 

जबकि लिंक्डइन ने अपने यूजर्स को गेम पेश करने की अपनी योजना की पुष्टि की है, प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गेम की संख्या और शैली के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गेम्स को संभवतः लिंक्डइन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में, LinkedIn ने पहली बार अपनी प्रीमियम मेंबरशिप के लिए बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया, जिसमें पुष्टि की गई कि कंपनी द्वारा प्लेटफॉर्म पर AI टूल जोड़ने के बाद 2023 में सर्विस का रिवेन्यू 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 14,091 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LinkedIn, LinkedIn Games
In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  4. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  5. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  6. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  7. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  9. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  10. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.