Jio का JioPOS Lite ऐप लॉन्च, घर बैठे पैसे कमाने का मौका

JioPOS Lite ऐप को Google Play Store से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। अभी इसका iOS वर्ज़न उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 13:59 IST
ख़ास बातें
  • JioPOS Lite ऐप में हर 100 रुपये के रीचार्ज पर मिलेंगे 4.16 रुपये का कमीशन
  • यानी प्रत्येक रीचार्ज पर यूज़र्स कमा सकते हैं 4.16 प्रतिशत कमीशन
  • JioPOS Lite ऐप डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

JioPOS Lite ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

Jio ने भारत में एक नया JioPOS लाइट कम्युनिटी रीचार्ज ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह किसी भी व्यक्ति को Jio पार्टनर बनने और अन्य जियो ग्राहकों के लिए प्रीपेड रीचार्ज करने और पैसे कमाने में मदद करता है। इस ऐप का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बड़ा सरल है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए डॉक्युमेंट्स की हार्डकॉपी की ज़रूरत नहीं होती और न ही इसे किसी प्रकार के फिज़िकल वेरिफिकेशन की ज़रूरत होती है। इस JioPOS Lite ऐप के जरिए जियो पार्टनर बनने के बाद, कोई भी यूज़र अन्य जियो ग्राहक के खातों को रीचार्ज कर सकता है और कमीशन कमा सकता है। बता दें कि आप पहले से मौजूद MyJio ऐप या Jio वेबसाइट के जरिए भी अन्य जियो प्रीपेड नंबरों का रीचार्ज कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको किसी प्रकार का कमीशन नहीं मिलता है।

JioPOS Lite ऐप अन्य नंबर रीचार्ज करने के लिए जियो साझेदारों को 4.16 प्रतिशत कमीशन देता है। इसमें एक पासबुक फीचर भी है, जिसके जरिए जियो साझेदार पिछले 20 दिनों में की गई कमाई और लेनदेन का ब्योरा देख सकते हैं। एक बार जब आप ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं और इसे आवश्यक अनुमति दे देते हैं, तो JioPOS Lite आपको रजिस्टर करने और जियो पार्टनर बनने के लिए कहता है। जियो पार्टनर बनने के लिए आपके पास जियो नंबर होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, ऐप आपको अपने वॉलेट में पैसे लोड करने के लिए कहेगा। यूज़र यहां 500 रुपये, 1,000 रुपये और 2,000 रुपये तक भर सकते हैं। इसके बाद आप इन पैसों से अन्य जियो ग्राहकों का रीचार्ज करेंगे और आपको कमीशन मिलेगा। ऐप के जरिए से प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने पर आपको 4.166 रुपये का कमीशन मिलेगा यानी रीचार्ज राशि का कुल 4.16 प्रतिशत।
Advertisement

ऐप जियो पार्टनर के लिए लोकप्रिय प्रीपेड रीचार्ज प्लान दिखाता है, जिससे उसे अपने दोस्तों, परिवार और ग्राहकों के लिए बेस्ट रीचार्ज प्लान ढूंढ़ने में मदद मिलती है। इसमें एक FAQ सेक्शन भी है, जहां सभी रीचार्ज की जानकारी उपलब्ध हैं। ऐप को सबसे पहले Dj Roy नाम के यूज़र ने DreamDTH पर देखा था।

JioPOS Lite ऐप को Google Play Store से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। अभी इसका iOS वर्ज़न उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

बता दें कि अभी हाल ही में Airtel द्वारा भी 'Earn From Home' (घर से कमाओ) योजना शुरू की गई थी। इसमें यूज़र्स एयरटेल ऐप के जरिए से सुपरहीरो बनने का विकल्प देता है, जिसके जरिए यज़र ऐप के किए गए प्रत्येक रीचार्ज पर 4 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त कर सकता है। एयरटेल ऐप के अंदर एक बैनर है जो यूज़र्स को नए 'अर्न फ्रॉम होम' योजना की जानकारी देता है। इस पर क्लिक करने और सुपरहीरो के रूप में रजिस्टर करने से यूज़र हर रीचार्ज पर 4 प्रतिशत की कमाई कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, MyJio, MyJio recharge, MyJio App, JioPOS, JioPOS LIte
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.