• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • JioPages वेब ब्राउज़र अब आपके TV के लिए उपलब्ध, यहां से करें डाउनलोड

JioPages वेब ब्राउज़र अब आपके TV के लिए उपलब्ध, यहां से करें डाउनलोड

स्मार्ट टीवी के लिए उपलब्ध किसी भी अन्य वेब ब्राउज़र की तरह, JioPages यूज़र्स को अपनी बड़ी स्क्रीन पर सीधे वेब ब्राउज़ करने में मदद करता है।

JioPages वेब ब्राउज़र अब आपके TV के लिए उपलब्ध, यहां से करें डाउनलोड

JioPagesTV ऐप को Google Play के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • JioPagesTV ऐप को Android TV यूज़र्स Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं
  • Incognito Mode, PDF रीडर जैसे फीचर्स से है लैस
  • रीज़नल कंटेंट देखने के लिए मौजूद है एक अलग सेक्शन
विज्ञापन
टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio के वेब ब्राउजर JioPages को अब Android TV पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वेब ब्राउज़र आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें स्मार्ट टीवी यूज़र्स के लिए वेब ब्राउज़िंग को आसान बनाने के लिए एक समर्पित वीडियो सेक्शन और पीडीएफ रीडर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। JioPages स्मार्ट टीवी यूज़र्स को आठ भाषाओं में से किसी में भी ट्रेंडिंग न्यूज़ देखने और ई-न्यूज़ पेपर डाउनलोड करने का विकल्प देता है।
 

JioPages features for Android TV

स्मार्ट टीवी के लिए उपलब्ध किसी भी अन्य वेब ब्राउज़र की तरह, JioPages यूज़र्स को अपनी बड़ी स्क्रीन पर सीधे वेब ब्राउज़ करने में मदद करता है। यह ऑनलाइन कंटेंट की आसान सर्च के लिए एक समर्पित सर्च बार और वॉयस सर्च सपोर्ट के साथ आता है। यूज़र्स अपनी पसंदीदा साइटों को बुकमार्क कर सकते हैं या अपनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री तक आसानी से पहुंच सकते हैं। ब्राउज़र के जरिए आप यह भी जांच सकत हैं कि आपके स्मार्ट टीवी पर क्या डाउनलोड हो रहा है। आप डाउनलोड किए गए सभी कंटेंट को इस डाउनलोड मैनेजर में देख सकते हैं। इसके अलावा, JioPages वेब ब्राउज़र में एक QuikLinks सेक्शन है जो आपको एक जगह पर कई लोकप्रिय साइट्स का लिंक देता है।

JioPages में Incognito Mode भी मिलता है, जो आपको निजी ब्राउज़िंग करने में मदद करता है। इसमें 20 से अधिक कैटेगरी में बटा 10,000 से ज्यादा क्यूरेट कंटेंट मिलता है, जैसे कि म्यूज़िक, सिनेमा, किड्स और लाइफस्टाइल आदि। इसके अलावा आपको इसमें रीजनल कंटेंट भी मिलता है। एंड्रॉयड टीवी यूज़र्स अपने टीवी पर डॉक्यूमेंट्स पढ़ने के लिए JioPages ब्राउज़र से सीधे पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

How to download JioPages on Android TV

आप अपने Android TV आधारित स्मार्ट टीवी पर Google Play पर जाकर JioPages डाउनलोड कर सकते हैं। JioPagesTV के मोबाइल वर्ज़न से कुछ अंतर दिखाने के लिए कंपनी ने इस ब्राउज़र का नाम JioPagesTV रखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »