Jio TV ऐप को मिले अपडेट के साथ जुड़ा ये नया फीचर

Jio TV के एंड्रॉयड ऐप को अपडेट किया गया है, अपडेट के साथ ऐप में अब नया फीचर जोड़ दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 18:32 IST

Jio TV ऐप को मिले अपडेट के साथ जुड़ा ये नया फीचर

Jio TV के एंड्रॉयड ऐप को अपडेट किया गया है, अपडेट के साथ ऐप में अब डार्क मोड फीचर को जोड़ दिया गया है। कुछ समय पूर्व Reliance Jio ने Jio Cinema ऐप के लिए भी डार्क मोड फीचर को जारी किया था। अपडेटेड जियो टीवी ऐप कुछ यूआई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है, कुछ समय पहले जियो टीवी के एंड्रॉयड ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट को जोड़ा गया था।

जियो टीवी ऐप के वर्जन 5.8.0 में डार्क मोड को जोड़ा गया है जिसे स्क्रीन के बायीं और दिए तीन डॉट मैन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स में जाकर ऐनेबल किया जा सकता है। फीचर के ऐनेबल होने के बाद व्हाइट बैकग्राउंड ग्रे में बदल जाएगा और ब्लैक फोंट भी सफेद रंग में दिखेगा जिससे आंखों पर ज्यादा तनाव ना पड़े। खासतौर से सेटिंग्स सेक्शन में यूआई इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा।

अपडेटेड जियो टीवी ऐप को गूगल प्ले के माध्यम से रोल आउट किया जा रहा है। गूगल प्ले पर आधिकारिक चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट कई बग फिक्स और परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। ऐप एंड्रॉयड 4.4 से ऊपर के सभी डिवाइस को सपोर्ट करता है और इसका साइज़ 23 एमबी है।

आप गूगल प्ले से सीधे जियो टीवी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एपीके मिरर पर भी एपीके फाइल उपलब्ध है। इस लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया था। याद करा दें कि अप्रैल में जियो टीवी ऐप में चार नए एक्सक्लूसिव एचडी चैनल जोड़े गए थे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio TV app, Jio TV, Reliance Jio, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  7. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  3. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  4. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  5. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  6. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  9. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.