• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Jio के कोरोना वायरस टेस्ट टूल को लेकर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Jio के कोरोना वायरस टेस्ट टूल को लेकर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Jio के COVID-19 ट्रैकिंग टूल के डेटाबेस में सेल्फ टेस्ट करने वाले यूज़र्स का व्यक्तिगत डेटा, जैसे ब्राउज़र वर्ज़न और ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोफाइल रिकॉर्ड, इसके अलावा टूल के द्वारा पूछे गए सेल्फ टेस्ट सवालों के जवाब आदि भी इसमें शामिल थे।

Jio के कोरोना वायरस टेस्ट टूल को लेकर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

COVID-19 के लिए सेल्फ-टेस्टिंग टूल किया गया था पेश

ख़ास बातें
  • Jio के COVID-19 ट्रैकिंग टूल पर उठे सवाल
  • TechCrunch ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा
  • रिपोर्ट सामने आते ही Jio ने ऑफलाइन कर दिया डेटा
विज्ञापन
COVID-19 लक्षण को पहचानने वाले जियो टूल को लेकर एक रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार जियो के इस टूल पर लाखों लोगों का डेटा बिना किसी सिक्योरिटी के पाया गया है। हालांकि, रिपोर्ट के सामने आने के बाद Jio ने इस डेटाबेस को ऑफलाइन कर दिया है, ऑफलाइन करने से पहले इस डेटाबेस पर 17 अप्रैल के बाद के रिकॉर्ड्स खुलेआम एक्सेसबल थे। खबरों की मानें, तो इसमें उन सभी लोगों का डेटा शामिल था, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को पहचानने के लिए इस टूल की मदद से सेल्फ टेस्ट किया था।

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Jio के COVID-19 ट्रैकिंग टूल के डेटाबेस में सेल्फ टेस्ट करने वाले यूज़र्स का व्यक्तिगत डेटा, जैसे ब्राउज़र वर्ज़न और ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोफाइल रिकॉर्ड, इसके अलावा टूल के द्वारा पूछे गए सेल्फ टेस्ट सवालों के जवाब आदि भी इसमें शामिल थे। यही नहीं इसमें उन यूज़र्स की लोकेशन भी शामिल थी, जिन्होंने अपने डिवाइस में लोकेशन को इनेबल किया हुआ था।

सिक्योरिटी रिसर्चर अनुराग सेन ने 1 मई को पाया कि इस टूल का डेटा इंटरनेट पर बिना किसी पासवर्ड के उपलब्ध है। जैसे ही जियो को इस कमी के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने तुरंत इसे ऑफलाइन कर दिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि डेटाबेस का यह डेटा सिक्योरिटी रिसर्चर के अलावा किसी थर्ड पार्टी ने हाथ लगा है  या नहीं।

TechCrunch को जियो के प्रवक्ता तुषार पानिआ ने कहा कि उन्होंने इस समस्या पर तुरंत एक्शन लिया है। यह लॉगिंग सर्वर उनकी वेबसाइट की परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए था। जो कि केवल उन सीमित लोगों के इस्तेमाल के लिए था जो सेल्फ-टेस्ट करके यह देखना चाहते थे कि उनमें कोई कोविड-19 लक्षण है या नहीं।

आपको बता दें, Jio ने मार्च के अंत में COVID-19 सेल्फ-टेस्टिंग टूल लॉन्च किया था। ऐसा ही कुछ चेकर भारतीय एयरटेल ने भी इसके साथ पेश किया था। इस टूल को खासतौर पर ऐसे डिज़ाइन किया गया था, ताकि लोग यह जांच कर सके कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। इस टेस्ट के लिए यूज़र को अपना जेंडर जैसे अन्य निजी जानकारी देनी होती है। इस टूल के जरिए यूज़र अपने परिवार के सदस्य का भी टेस्ट कर सकते हैं। यह टूल यूज़र से उसकी उम्र, क्या वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो कोविड-19 पॉजिटिव था? आदि सवाल भी करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, COVID 19, coronavirus, novel coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »