Jio Phone के हर यूजर को YouTube सपोर्ट मिलने में लगेगा वक्त

Jio Phone यूजर के लिए 15 अगस्त को WhatsApp और YouTube ऐप्लिकेशन लॉन्च होने थे। व्हाट्सऐप और यूट्यूब को जियो फोन के लिए फिलहाल रोल आउट नहीं किया गया है।

Jio Phone के हर यूजर को YouTube सपोर्ट मिलने में लगेगा वक्त
ख़ास बातें
  • Jio Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं WhatsApp और YouTube
  • व्हाट्सऐप को बैच बनाकर किया जाएगा रोल आउट
  • 15 अगस्त को आना था जियो फोन में यूट्यूब ऐप
विज्ञापन
Jio Phone यूजर के लिए 15 अगस्त को WhatsApp और YouTube ऐप्लिकेशन लॉन्च होने थे। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले दो पॉपुलर ऐप व्हाट्सऐप और यूट्यूब को जियो फोन के लिए फिलहाल रोल आउट नहीं किया गया है। चौंका देने वाली बात उस वक्त सामने आई जब कंपनी ने कहा कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp बैच बनाकर रोल आउट किया जाएगा। एक बार में कुछ ही यूजर को व्हाट्सऐप ऐप मिलेगा। वहीं YouTube भी Jio Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। गैजेट 360 को पता चला है कि Jio Phone YouTube App को आने वाले कुछ दिनों में सभी यूजर के रोल आउट कर दिया जाएगा। जियो फोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट आएगा। नए सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप को 4जी फीचर फोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें कि आज पहली बार जियो फोन के अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में बेचा गया।

5 जुलाई को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone में WhatsApp और YouTube ऐप दिखाए गए थे। कंपनी ने वादा किया था कि 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाट्सऐप और यूट्यूब ऐप को जियो फोन के लिए रोल आउट किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।  यह चेक करने के लिए आपके जियो फोन को YouTube ऐप मिला या नहीं। इसके लिए सबसे पहले आपको फोन के सेटिंग में जाना होगा। डिवाइस मेन्यू में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें। जब कंपनी की और से नया सॉफ्टवेयर आएगा तो आपको यहां शो होगा। हैंडसेट अपडेट होने के बाद Facebook, Google Maps, Hotstar की तरह WhatsApp और YouTube को भी Jio Store से डाउनलोड किया जा सकेगा।

व्हाट्सऐप और यूट्यूब ऐप को यूजर वॉयस कमांड से भी खोल पाएंगे। जहां एक और YouTube आपकी आवाज समझने के बाद वीडियो को प्ले करेगा। तो वहीं दूसरी तरफ  WhatsApp में मैसेज टाइप करने के लिए T9 कीपैड का इस्तेमाल करना होगा। जियो फोन पर व्हाट्सऐप एक्सपीरियंस एंड्रॉयड और iOS डिवाइस पर मिलने वाले अनुभव जैसा ही होगा। एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर YouTube ऐप में वीडियो को ऑफलाइन देखने का विकल्प मिलता है। यह फीचर Jio Phone पर नहीं मिलेगा। केवल इतना ही नहीं, जियो फोन में मिलने वाले WhatsApp ऐप से यूजर वॉयस और वीडियो कॉल भी नहीं कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone, WhatsApp, YouTube, Jio Phone 2, Jio Phone YouTube App
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  10. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »