भारत में 119 मोबाइल ऐप्स बैन, इनमें से कई ऐप्स चाइनीज; Google Play Store से अभी तक सिर्फ 15 हटाए गए

रिपोर्ट में 119 में से केवल तीन ऐप्स के नामों का खुलासा किया गया है। इनमें ChillChat है, जो एक सिंगापुर-बेस्ड वीडियो चैट और गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे Mangostar Team ने विकसित किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में 119 में से केवल तीन ऐप्स के नामों का खुलासा किया गया है
  • इनमें ChillChat है, जो सिंगापुर-बेस्ड वीडियो चैट और गेमिंग प्लेटफॉर्म है
  • दूसरा ऐप ChangApp है, जिसे चीनी कंपनी Blom ने बनाया है

Photo Credit: Pixabay

भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिनमें से ज्यादातर वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म हैं और चीन या हांगकांग से जुड़े डेवलपर्स द्वारा बनाए गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लॉकिंग ऑर्डर का जिक्र हार्वर्ड यूनिवर्सिटी-ऑपरेटेड Lumen Database पर हुआ था, हालांकि अब यह लिस्टिंग हटा दी गई है। यह बैन भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से 2020, 2021 और 2022 में चीनी ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी में ही देखा जा रहा है। पहले 2020 में TikTok, ShareIt जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स पर बैन लगाया गया था।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार के ब्लॉकिंग ऑर्डर IT अधिनियम की धारा 69A के तहत जारी किए गए हैं, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के मद्देनजर ऑनलाइन कंटेंट को बैन करने की पावर देता है। रिपोर्ट बताती है कि इस बैन लिस्ट में कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो सिंगापुर, अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हैं। हालांकि, अभी तक केवल 15 ऐप्स को Google Play Store से हटाया गया है, जबकि बाकी ऐप्स अब भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट में 119 में से केवल तीन ऐप्स के नामों का खुलासा किया गया है। इनमें ChillChat है, जो एक सिंगापुर-बेस्ड वीडियो चैट और गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे Mangostar Team ने विकसित किया है। इसके 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। दूसरा ऐप ChangApp है, जिसे चीनी कंपनी Blom ने बनाया है, जबकि तीसरा ऐप HoneyCam एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Shellin PTY Ltd द्वारा ऑपरेट किया जाता है।

बैन से प्रभावित तीन ऐप डेवलपर्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि उन्हें Google के जरिए इस बैन की जानकारी मिली। ChillChat ने कहा कि यह बैन भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वे इस ऐप का इस्तेमाल डेली कम्युनिकेशन और एंटरटेनमेंट के लिए करते हैं।
Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अभी तक इस बैन से जुड़े स्पेसिफिक सिक्योरिटी कंसर्न सार्वजनिक नहीं किए हैं। वहीं, रिपोर्ट बताती है कि Google की Lumen Database पर यह जानकारी 18 फरवरी को पब्लिश की गई थी, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। सरकार कब तक बाकी ऐप्स को हटाएगी, इस पर अभी कोई स्पष्ट टाइमलाइन नहीं दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 119 Apps Banned, apps banned in india, ChillChat
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.