पेटीएम वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट में ऐसे करें पैसे ट्रांसफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 18:33 IST
ख़ास बातें
  • आप पेटीएम से अपने बैक अकाउंट में पैसे कर सकते हैं ट्रांसफर
  • नोटबंदी के दिनों में कई लोग पेटीएम इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं
  • केवाईसी समर्थित ग्राहक 31 दिसंबर तक मुफ्त में कर सकेंगे ट्रांसफर

Paytm Wallet से अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करें

नोटबंदी के बाद लोगों की नई आदात लगी। कई लोग नकदी के इस्तेमाल बचने लगे। ऐसे में कई लोगों ने पेमेंट वॉलेट इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कई चाय, सब्जी और नाश्ते के सामान बेचने वाले दुकानों पर भी Paytm के ज़रिए पेमेंट लिया जा रहा है। आप चाहें तो अपने किसी दोस्त को भी इसके जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके बारे में हमने आपके पहले विस्तार से बताया है।

अब आपके मन में यह सवाल उठेगा कि अगर आपको हर कोई पेटीएम पर ही पैसे भेजे तो एक समय के बाद इसमें बहुत ज़्यादा राशि जमा हो जाएगी। संभव है कि आप इस राशि को सिर्फ पेटीएम से खरीदारी के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे। अगला सवाल यह होगा कि क्या Paytm Wallet के पैसे को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है? इसका जवाब हां है। इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आइए आपको इसके बारे में बताएं।

(पढ़ें: पेटीएम क्या है, कैसे करें इस्तेमाल, जानें इस बारे में सब कुछ)

बता दें कि Paytm Wallet से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने वाला फ़ीचर पेटीएम की वेबसाइट पर काम नहीं करता। पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको पेटीएम ऐप डाउनलोड करना होगा।
Advertisement
 

पेटीएम ऐप से ऐसे करें पैसे ट्रांसफर


1. पेटीएम ऐप खोलें
2. पे ऑर सेंड आइकन पर टैप करें
Advertisement
3. इसके बाद सेंड टू बैंक ऑप्शन पर टैप करें
4. इसके बाद आप जिस अकाउंट को पैसे देने जा रहे है उसका नाम लिखें।
Advertisement
5. बैंक अकाउंट नंबर डालें
6. इसके बाद  ब्रांच का आईएफएससी कोड डालें। पेटीएम ऐप पर आपके पास आईएफएससी कोड खोजने की भी सुविधा है। इसके लिए आपको अपने बैंक का नाम और ब्रांच को सेलेक्ट करना होगा।
7. इसके बाद आप वो रकम लिख दें जिसे आप बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं।
Advertisement
8. आप चाहें तो पैसे भेजने की वजह भी बता सकते हैं। हालांकि, यह वैकल्पिक है।
9. इसके बाद सेंड पर टैप करें।
बधाई हो आपने अपने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।

आपको बता दें कि पेटीएम से बैंकअकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया मुफ्त की नहीं है।
 
1. जो केवाईसी समर्थित ग्राहक हैं उनसे कुल राशि का 1 फीसदी सरचार्ज लिया जाता है।
2. जो ग्राहक केवाईसी समर्थित नहीं हैं उन्हें 4 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ता है।

अच्छी बात यह है कि नोटबंदी को देखते हुए पेटीएम अपने केवाईसी (नो योर कस्टमर) समर्थित ग्राहकों को 31 दिसंबर तक यह सेवा बिल्कुल मुफ्त में मुहैया कराएगी। ध्यान रहे कि जिन पेटीएम यूज़र का वॉलेट केवाईसी समर्थित नहीं है, उन्हें बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर के लिए 1 फीसदी की ट्रांजेक्शन राशि देनी होगी।

इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि जिन यूज़र ने हाल ही में पेटीएम इस्तेमाल करना शुरू किया है। उन्हें बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए अब सिर्फ 3 दिन का इंतज़ार करना होगा। पहले 45 दिनों का वक्त लगता था।

बता दें कि आप पेटीएम अकाउंट से सर्वाधिक 25,000 रुपये एक महीने में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm App, Paytm Bank Transfer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.